Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज
    • मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
    • नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया
    • मंदिरों में घपले सोने चांदी की बरामदगी तो हो सकती है लेकिन दान का पैसा देने वाले ने जो वापस ले लिया उससे चढ़ावे में तो घपला होगा ही सरकार इस पर भी जांच कराएं
    • बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज
    • जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में नजर आएंगी
    • चौंसठ गुण कृष्ण भगवान के
    • शामली की पलंगतोड मिठाई ओडीओसी में
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ओडिशा विजिलेंस ने खनन अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा, 4 करोड़ रुपये कैश जब्त
    देश

    ओडिशा विजिलेंस ने खनन अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा, 4 करोड़ रुपये कैश जब्त

    adminBy adminFebruary 25, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर 25 फरवरी। ओडिशा में कटक सर्कल के माइंस (खनन) के डिप्टी डायरेक्टर देवब्रत मोहंती विजिलेंस के जाल में फंस गए हैं. विजिलेंस ने उन्हें मंगलवार रात एक लाइसेंसी कोयला डीलर से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा. विजिलेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बुधवार को देवब्रत मोहंती के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान उनके घर से 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश जब्त किया गया.

    विजिलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक, माइंस के डिप्टी डायरेक्टर देवब्रत मोहंती कोयला डिपो को ठीक से चलाने और परिवहन की इजाजत देने का वादा करके यह पैसा रिश्वत के तौर पर ले रहे थे. पकड़े जाने के बाद भुवनेश्वर विजिलेंस पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज कर लिया है. देवब्रत से इस बारे में और पूछताछ की जा रही है.

    विजिलेंस डिपार्टमेंट से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, आज यानी बुधवार को भुवनेश्वर में श्रीविहार नेचर्स अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 302 में माइंस के डिप्टी डायरेक्टर देवब्रत मोहंती के घर से 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश जब्त किया गया. डिपार्टमेंट ने बताया कि विजिलेंस के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी जब्त रकम है.

    अधिकारियों ने बताया कि पैसे को ट्रॉली बैग और अलमारी में छिपाकर रखा गया था. विजिलेंस टीम पैसे गिन रही है. इसके अलावा मोहंती के ऑफिस के दराज से 1 लाख 20 हजार रुपये जब्त किए गए हैं. साथ ही, भद्रक मठसाही में उनके पुश्तैनी घर, कटक ऑफिस पर भी छापेमारी चल रही है.

    इसके अलावा, विजिलेंस डिपार्टमेंट ने भुवनेश्वर की पहाड़ियों के पास 2400 वर्ग फीट की दो मंजिला इमारत, सुनालंका गांव के पास 130 वर्ग मीटर की दो मंजिला बिल्डिंग पर भी छापेमारी की है. भुवनेश्वर विजिलेंस पुलिस स्टेशन ने केस (1/2026) दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. छापेमारी जारी है. छापेमारी के बाद उनकी सभी संपत्तियों का आकलन किया जाएगा.

    odisha ODISHA VIGILANCE RAID tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज

    June 18, 2026

    मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

    June 18, 2026

    नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.