Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया का पहला वातानुकूलित द्वीप कतर में है
    • शिखर धवन को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, एक्स-वाइफ को 5.72 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश
    • शाहनवाज राणा के बेटे की जमानत मामले में फर्जीवाड़ा पकड़ा
    • नोएडा में अब रविवार को भी खुलेगा सब-रजिस्ट्रार कार्यालय
    • कुआं पूजन और जागरण के दौरान दो समुदायों में टकराव, 14 नामजद और 50 अज्ञात पर एफआईआर
    • बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की रेड, 50 अफसर दस्तावेज खंगाल रहे
    • केंद्र सरकार ने दी केरल का नाम केरलम करने को मंजूरी
    • हाईकोर्ट ने यूपी किक्रेट संघ की संपत्तियों के हस्तांतरण पर लगाई रोक
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वीएसआर के 4 लियर जेट विमान की उड़ानों पर लगी रोक
    देश

    वीएसआर के 4 लियर जेट विमान की उड़ानों पर लगी रोक

    adminBy adminFebruary 25, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/पुणे, 25 फरवरी। महाराष्ट्र के बारामती प्लेन क्रेश के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एफवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर सख्त कार्रवाई की है। डीजीसीए ने मंगलवार को बताया कि कंपनी के चार लियरजेट 40/45 कैटेगरी के 4 चार्टर्ड प्लेन तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिए गए हैं।

    इन विमानों में वीटी वीआरए, वीटी वीआरएस, वीटी वीआरवी और वीटी-टीआरआई शामिल हैं। डीजीसीए ने बताया कि बारामती हादसे के बाद स्पेशल सेफ्टी ऑडिट में विमानों के एयरवर्थिनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े कई प्रक्रियाओं में खामियां पाईं गईं। रखरखाव में भी गंभीर कमियां सामने आई हैं। डीजीसीए ने स्पष्ट किया है कि जब तक एयरवर्थिनेस मानकों की बहाली नहीं हो जाती, तब तक ये विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे।

    डीजीसीए ने कंपनी को डिफिशिएंसी रिपोर्टिंग फॉर्म जारी कर विमानों में खामियों पर डिटेल रिपोर्ट देने को कहा है। जवाबों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 28 जनवरी को शरफ वेंचर्स का लियरजेट 45 (वीटी एसएसके) बारामती के पास क्रैश हो गया था। हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद डीजीसीए ने कंपनी का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट कराया था। इधर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो 28 फरवरी से पहले हादसे पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर सकता है। हादसे को लेकर साजिश की आशंकाएं भी जताई गई हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

    नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने 21 फरवरी को अजित पवार के प्लेन क्रेश पर सवाल उठाए थे। उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फेंस में स्क्रीन पर डेटा और फोटो दिखाए। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया जा रहा था। उनके मुताबिक, दुर्घटना के समय सिर्फ एक धमाका नहीं हुआ। बल्कि कई धमाके हुए थे। विमान में सामान रखने वाली जगह पर अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग भड़की। इससे पहले रोहित पवार ने सेंट्रल एविएशन मिनिस्टर के. राममोहन नायडू को पद से हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू एरफकंपनी को बचा रहे हैं।

    रोहित ने 18 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस एरफकंपनी का लियरजेट विमान 28 जनवरी को बारामती में क्रैश हुआ, उसे बचाने की कोशिश हो रही है। एविएशन मिनिस्टर नायडू और उनकी पार्टी (तेलुगु देशम पार्टी) के सीनियर लीडर कंपनी के मालिकों के करीबी हैं।

    बता दें कि बीते महीने 28 जनवरी की तारीख को पुणे के बारामती में प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। विमान ने मुंबई से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी थी और 8 बजकर 50 मिनट पर बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। जानकारी के मुताबिक, अजित पवार  जिला परिषद चुनाव के प्रचार अभियान के तहत जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। घटना के वक्त विमान में पांच लोग सवार थे जिनमें से कोई भी नहीं बच सका था।

    AJIT PAWAR BARAMATI maharashtra PLANE CRASH tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दुनिया का पहला वातानुकूलित द्वीप कतर में है

    February 25, 2026

    शिखर धवन को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, एक्स-वाइफ को 5.72 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश

    February 25, 2026

    शाहनवाज राणा के बेटे की जमानत मामले में फर्जीवाड़ा पकड़ा

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.