Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मथुरा में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा अभियान, 34 गिरफ्तार; 45 फरार
    देश

    मथुरा में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा अभियान, 34 गिरफ्तार; 45 फरार

    adminBy adminFebruary 23, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा 23 फरवरी। जनपद में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसी सिलसिले में शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में पुलिस ने भारी फोर्स के साथ दबिश दी. फोर्स ने मौके पर 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करके, 12 से अधिक मोबाइल फोन भी बरामद किए. बता दें, संगठित गिरोह बनाकर यह सभी लोग ग्रामीणों की जमापूंजी को आसानी से ऐठ लेते हैं.

    शेरगढ़ थाना क्षेत्र के विशम्भरा और जघनवाली गांव मे रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि साइबर अपराध के बड़े अपराधी गांव में पहुंचे हैं. पुलिस ने गांव की घेराबन्दी करते हुए, तलाशी अभियान शुरू किया, पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से हॉटस्पॉट स्थानों पर एक साथ दबिश दी. गांव में भारी संख्या में पुलिस को देखकर गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तलाशी के दौरान कुल 34 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि 30 से अधिक अपराधी मौके से भागने में सफल रहे. यह सभी लोग साइबर अपराध का सिंडिकेट बनाकर लोगों से ठगी का शिकार बनाते थे. मोबाइल फोन पर सस्ती वस्तुएं दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसा लेते थे.

    बताया जा रहा है कि साइबर अपराधी मोबाइल फोन पर लोगों को सस्ती वस्तुएं दिखाकर उनसे आधारकार्ड, पैनकार्ड और बैंक डिटेल पूछ लेते थे. डाटा चोरी होने के बाद यह सभी फ्रॉड लोगों के खाते से हजारों और लाखों रुपए की नगदी कुछ सेकंड में ही गायब कर देते थे.

    एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया मथुरा में साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रहीं. शेरगढ़ थाना क्षेत्र के 2 गांव में एक साथ पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया. टीम में शामिल 6 राजपत्रित अधिकारी 13 थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ कुछ स्थानों को हॉटस्पॉट चिन्हित किया गया. शनिवार को 34 साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली. जबकि 45 अपराधी मौके से भागने में सफल रहे.

    पकड़े गए अपराधियों में 8 अपराधी पहले जेल जा चुके हैं. साइबर अपराध के मामले में पुलिस ने मौके पर से आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है.

    ARREST OF CYBER CRIMINAL mathura tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.