देहरादून, 19 फरवरी। ईडी की देहरादून शाखा ने ऊधम सिंह नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग जसपुर-खटीमा (एनएच-74) भूमि मुआवजा घोटाले में चार आरोपितों की करीब 13.89 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) कर दी हैं। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की गई है। ईडी के अनुसार, जांच की शुरुआत ऊधम सिंह नगर के पंतनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई। जिसमें सामने आया कि आरोपितों ने उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार अधिनियम के अंतर्गत बैक-डेटेड (पूर्व दिनांकित ) आदेश पारित कराए और बाद में उन्हें राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराया। यह मामला कृषि भूमि की दर बढ़ाने के लिए उसे अकृषि करने का था । यह सब कथित तौर पर राजस्व अधिकारियों और बिचौलियों की मिलीभगत से किया गया। इसके आधार पर आरोपितों ने एनएच-74 के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि पर गैर-कृषि दर से लगभग 26.02 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुआवजा हासिल किया। इससे सरकार को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। ईडी ने जांच में पाया कि यह अवैध कमाई आरोपितों ने अचल संपत्तियां खरीदने में लगाई। साथ ही मुआवजे में मिली धनराशि को नाते- रिश्तेदारों के खातों में भी ट्रांसफर कर दी। इन्हीं तथ्यों के आधार पर ईडी ने ऊधम सिंह नगर निवासी चार किसानों की 13.89 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अटैच कर दिया।
Trending
- मेरठ के 40 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थी, जिले के अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों का केंद्र 650 किमी दूर
- हाथों में हुनर, साथ में नाबार्ड और बैंक का सहारा, 30 ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी
- कमिश्नर और जिलाधिकारी जी दें ध्यान! किसी ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी से करायें जांच,हाउस नंबर 268 पुराना सिविल लाईन की घरेलू भूमि पर बनी अवैध रूप से बिल्डिंग में पहले बैंक खुल गया और अब होटल कारीगरी आखिर जिम्मेदार क्यों है खामोश
- कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले युवाओं ने मांगा केंद्रीय शिक्षामंत्री का इस्तीफा
- पांचवी मंजिल तक ही पानी की बौछार कर पाया अग्निशमन विभाग! भ्रष्ट अफसरों को दो साल की जेल और जुमाने का ? सरकार विकास के साथ उनके फायदे नुकसान की योजना भी बनाएं
- वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, सूर्यकुमार यादव आउट, अय्यर बने नए कप्तान
- कोचिंग फायरिंग मामलाः खान सर नेे गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी
- वृक्षों को डिजिटल पहचान प्रदान करने के लिए लगाए क्यूआर कोड

