Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
    • कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
    • टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
    • बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
    • आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
    • 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुरादाबाद शुगर मिल में ‘मौत’ का ड्रामा! विधवा बन चुकी थी पत्नी; जिंदा लौट आया युवक
    देश

    मुरादाबाद शुगर मिल में ‘मौत’ का ड्रामा! विधवा बन चुकी थी पत्नी; जिंदा लौट आया युवक

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 13, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद 13 फरवरी। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के सिविल लाइन स्थित दीवान शुगर मिल में कर्मचारी के मिल की चेन से कटकर मौत का संदिग्ध मामला सामने आया था. इसके बाद मृतक बताए गए कर्मचारी अरविंद के परिजनों ने मिल के कर्मचारियों की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया था. परिजनों का कहना था कि कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से अरविंद की मिल की चेन में कटकर मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तो मामला बेहद चौंकाने वाला सामने आया. अरविंद जिंदा निकला और वह घर पर मौजूद मिला. पुलिस ने अरविंद को घर से बरामद कर लिया है. मजदूर अरविंद और उसके भाई को हिरासत में कर थाने ले आई। पुलिस ने भाई की चेन में गिरकर मृत्यु होने की जानकारी देने वाले जितेंद्र के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।

    गांव बेलोलपुर निवासी जितेंद्र ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार रात करीब 12 बजे वह और उनका भाई अरविंद मिल की चेन पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अरविंद के पैर के नीचे गन्ना आ गया, जिससे वह फिसलकर चलती चेन में गिर गया। आरोप था कि अरविंद मशीन में फंस गया और लगातार चेन बंद कराने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी।

    करीब आठ घंटे बाद बुधवार सुबह पुलिस के पहुंचने पर मशीन बंद कराई गई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्वजन का दावा था कि अरविंद का शरीर पूरी तरह मशीन में पिस गया। उसके कुछ हिस्से गन्ने के रस के साथ बह गए, जबकि बड़े टुकड़े खोई के साथ मिल की भट्ठी में जल गए। मौके पर पहुंचे स्वजन और ग्रामीण इस घटना से आक्रोशित हो गए और मिल के अंदर धरने पर बैठ गए थे।

    कई घंटे तक चीनी मिल में हंगामा होता रहा था। मिल प्रशासन ने हादसे से इन्कार करते हुए कहा कि मजदूर कहीं चला गया है। इस बयान से स्वजन और भड़क गए थे। सूचना पर एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की, लेकिन कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल सका।

    एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मिल में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण न तो मौत का स्पष्ट प्रमाण मिला और न ही लापता होने का। करीब नौ घंटे तक चले हंगामे के बाद देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अरविंद के स्वजन यह मान बैठे थे कि उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद होने वाली परंपरा को निभाने की स्वजन ने तैयारी शुरू कर दी थी।

    अरविंद की पत्नी ने विधवा वाला पहनावा कर लिया था, लेकिन बुधवार की रात करीब नौ बजे अरविंद अचानक अपने घर पहुंच गया। अरविंद को जिंदा देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोग भी उसे देख दंग रह गए। मामले की जानकारी पर शुक्रवार को तड़के पुलिस पहुंच गई। पुलिस अरविंद और जितेंद्र को हिरासत में कर थाने ले आई।

    पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह शराब के नशे में थे। नशे में मिल से निकलकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया और वहां ही टहलता रहा। सुबह होेने पर मुझे अहसास हुआ कि मुझे लोग तलाश रहे होंगे। अगर अब गया तो मेरी पिटाई कर सकते हैं। इसलिए रात में घर पहुंचा। उधर इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि मरने की सूचना देने वाले अरविंद के भाई जितेंद्र के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।

    tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद

    August 25, 2026

    कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान

    August 25, 2026

    टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.