Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 100 प्रतिशत चार्जिंग क्यों होती है डिवाइस के लिए खरतरनाक?
    • कांग्रेस दे जवाब! मोहन भागवत के साथ अदनान सामी के भोजन करने की आलोचना क्यों?
    • बीएड की आवेदन की फीस बढ़ाना गरीब के हित में नहीं
    • साध्वी ने तीन बच्चों की बात कही तो शौकत अली दो दर्जन पैदा करने का आहवान कर रहे हैं, आबादी बढ़ाने की बजाय
    • ओपनएआई ने शुरू किया चैटजीपीटी में विज्ञापनों का ट्रॉयल
    • लेम्बोर्गिनी कार की टक्कर से तीन लोगों के घायल, अज्ञात में रिपोर्ट लिखने पर थाना प्रभारी नपे
    • संभल हिंसा मामले में एएसपी अनुज चौधरी को राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एफआईआर के आदेश पर लगाई रोक
    • भाई की मौत पर टूटा सब्र, पोस्टमार्टम हाउस परिसर में धरने पर बैठ गए एडीएम
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कांग्रेस दे जवाब! मोहन भागवत के साथ अदनान सामी के भोजन करने की आलोचना क्यों?
    देश

    कांग्रेस दे जवाब! मोहन भागवत के साथ अदनान सामी के भोजन करने की आलोचना क्यों?

    adminBy adminFebruary 10, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई की कांग्रेस इकाई द्वारा प्रमुख गायक संगीतकार अदनान सामी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत का भोजन करने की आलोचना की गई है। यह बात अजीब लगती है क्येांकि एक तरफ कांग्रेस सर्वदलीय और सर्वसमाज की बात कर रही है और हमेशा हिंदूओं के साथ मुस्लिमों के हितों की रक्षा की बात करती है। लेकिन अदनान सामी के साथ मोहन भागवत के भोजन करने की आलोचना समझ से बाहर है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खरगे को स्पष्ट करना चाहिए कि अदनान सामी के साथ संघ प्रमुख के साथ भोजन करना क्यों गलत हैं। इस बारे में एक खबर के अनुसार महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा गायक-संगीतकार अदनान सामी के साथ भोजन किए जाने की आलोचना की है। उसने आरोप लगाया कि यह राष्ट्र-विरोधी कृत्य के बराबर है।
    कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अदनान सामी के पिता ने पाकिस्तान वायु सेना में पायलट के रूप में सेवा दी थी। वह पठानकोट हवाई अड्डे पर हमले समेत 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल थे। सामी उन हस्तियों में शामिल हैं, जिन्होंने आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सप्ताहांत में मुंबई में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया था।
    कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि अदनान सामी के पिता अरशद सामी खान पाकिस्तान वायु सेना में पायलट थे। उन्होंने 1965 के युद्ध के दौरान पठानकोट हवाई अड्डे को नष्ट कर दिया था। आज मोहन भागवत उनके साथ भोजन का आनंद ले रहे हैं। आरएसएस राष्ट्र विरोधी है।
    सामी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भागवत के साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं और आरएसएस प्रमुख की प्रशंसा की थी। पद्मश्री से सम्मानित सामी ने पोस्ट में लिखा था कि आरएसएस के महान सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ एक बेहतरीन दोपहर बिताई। उन्हें सुनना आनंददायक था। उन्होंने बड़ी कुशलता से कई मिथकों एवं गलतफहमियों को दूर किया। एक अत्यंत सज्जन और बेहतरीन व्यक्ति।
    रविवार (8 फरवरी) को अदनान सामी ने मोहन भागवत के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में शिल्पा शेट्टी और रूपाली गांगुली भी नजर आ रही हैं। सिंगर की एक तस्वीर में फिल्म निर्माता आर.एस. तौरानी भी दिख रहे हैं। तस्वीरों के साथ श्लिफ्ट करा दे्य गाने के गायक ने लिखा, श्आरएसएस के महान सरसंघचालक श्री मोहन भगवत जी के साथ एक अविस्मरणीय दोपहर बिताई।्य उनका भाषण सुनना बेहद खुशी से भरा था और उन्होंने कई भ्रमों और गलत धारणाओं को बड़ी आसानी से समझाया और दूर किया। वे एक अद्भुत इंसान और नेक आत्मा हैं।
    अदनान सामी के बारे में बात करें, तो उनका जन्म 15 अगस्त, 1971 को हुआ था। उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया है और वे पियानो पर संतूर और भारतीय शास्त्रीय संगीत बजाने वाले पहले संगीतकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। अदनान सामी के सबसे फेमस गानों में श्लिफ्ट करा दे्य, श्कभी तो नजर मिलाओ्य, श्भीगी भीगी रातों में्य, श्तेरा चेहरा्य और श्भर दो झोली मेरी्य शामिल हैं।
    जहां तक मुझे लगता है यह देश को मजबूत करने और एक दूसरे से जोड़ने हर भारतवंशी को सम्मान देने के क्रम में मोहन भागवत द्वारा लिया गया निर्णय हो सकता है अगर गलत है तो कांग्रेस आम आदमी को इससे अवगत कराए जिससे कहीं गलतफहमियां ना हो और यह भी स्पष्ट हो जाए कि आखिर कांग्रेस किसके साथ है और इसकी सोच क्या है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    100 प्रतिशत चार्जिंग क्यों होती है डिवाइस के लिए खरतरनाक?

    February 10, 2026

    बीएड की आवेदन की फीस बढ़ाना गरीब के हित में नहीं

    February 10, 2026

    साध्वी ने तीन बच्चों की बात कही तो शौकत अली दो दर्जन पैदा करने का आहवान कर रहे हैं, आबादी बढ़ाने की बजाय

    February 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.