कुल्लू, 03 फरवरी। केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए माउंटेन ट्रेल को बढ़ावा देने की बात की गई है। ऐसे में माउंटेन ट्रेल की घोषणा होने से पहाड़ के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल पाएगी। गत दिवस केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए घोषणा की है, जिसमें माउंटेन ट्रेल के तहत हिमाचल को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की केंद्र सरकार की योजना है। हालांकि इस पर कितना बजट खर्च होगा, यह अभी बताया नहीं गया है। हिमाचल के साथ उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में माउंटेन ट्रेल विकसित किए जाएंगे। ऐसे में पहाड़ी राज्यों में घूमने के लिए आने वाले सैलानियों को आने वाले समय में पहाड़ घूमने का भी मौका मिलेगा। यही नहीं पहाड़ों पर विभिन्न जैव विविधता की भी जानकारी मिलेगी। माउंटेन ट्रेल के रास्ते में सैलानी ट्रैकिंग के साथ-साथ कैंपिंग का भी आनंद ले सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश की अगर बात करें, तो यहां पर कई ऐसे माउंटेन ट्रेल है। जहां पर आज भी सैलानी कैंपिंग और ट्रैकिंग करते हैं। अगर यह ट्रैकिंग रूट माउंटेन ट्रेल के माध्यम से विकसित किए जाते हैं, तो इससे इन ट्रैकिंग रूटों पर ट्रैकिंग का खतरा भी कम होगा। मनाली के पर्यटन कारोबारी का गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि माउंटेन ट्रेल से पहाड़ के पर्यटन के साथ ईकोसिस्टम को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के पर्यटन को मजबूती मिलेगी। माउंटेन ट्रेल के तहत अगर इन्हें विकसित किया जाए, तो इससे सैलानियों को इन ट्रैकिंग रूटों पर भी ट्रैकिंग करने का आनंद मिलेगा। अनिलकांत शर्मा का कहना है कि माउंटेन ट्रेल के माध्यम से पहाडिय़ों को आपस में जोड़ा जाएगा और पहाड़ पर जो भी रास्ते हैं, उन्हें भी मजबूत किया जाएगा।
सैलानी पहाड़ों पर पाई जाने वाली विभिन्न जड़ी बूटियां, पशु पक्षी तथा विभिन्न जैव विविधता की भी वह जानकारी हासिल कर सकते हैं। इससे पहाड़ का पर्यटन बढ़ेगा और ग्रामीण पर्यटन को इससे काफी बढ़ावा मिलेगा।
क्या है माउंटेन ट्रेल
माउंटेन ट्रेल का मतलब पहाड़ी या जंगली इलाकों के बीच से गुजरने वाला एक संकरा, कच्चा रास्ता या पगडंडी होती है। जिसका उपयोग मुख्य रूप से पैदल यात्रा, ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग या घुड़सवारी के लिए किया जाता है। माउंटेन ट्रेल के माध्यम से सैलानी पहाड़ों के बीच घूमने का एक बेहतर साधन है। इसके माध्यम से सैलानी पहाड़ों पर ट्रैकिंग के साथ-साथ कैंपिंग का मजा ले सकेंगे।
Trending
- मुंबई: महिला डॉक्टर से मारपीट करने वाले शिवसेना पार्षद ने किया सरेंडर, हाई कोर्ट ने एक दिन पहले ही रद की थी जमानत
- लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला जालसाज सीबीआई के हत्थे चढ़ा, आगरा से किया गिरफ्तार
- हाथरस : पत्नी से डरे पति का आया हैरान करने वाला मामला, आठ दिन से घर में है बंद, बचाने की लगा रहा गुहार
- मेरठ में 357 करोड़ का टैक्स रिफंड घोटाला: 3000 क्लाइंट्स को दिलाए अवैध Refund, 50 लाख के जेवर और 4 करोड़ की FD सीज
- हिमाचल में मौसम का रेड अलर्ट: 20-21 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का खतरा, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की चेतावनी
- कोर्टरूम में रील बनाने वाले वकीलों पर होगी कार्रवाई, बार काउंसिल के सर्कुलर में और क्या-क्या?
- सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे
- क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है

