मुंबई, 03 फरवरी। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की फिल्म दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर चार फरवरी को रिलीज होगा। फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा-सा वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म के किरदार शशांक और रोशनी नजऱ आ रहे हैं। वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया है, क्या आपने यह खबर सुनी? ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर आ रहा है सिर्फ दो दिनों में! इस वैलेंटाइन्स, इश्क़ से इश्क़ हो जाएगा।
दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी, सिर्फ सिनेमाघरों में। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस प्रस्तुत ‘दो दीवाने शहर में’ में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नजऱ आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। इसके निर्माता संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा हैं, जो रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ की सिनेमाघरों में रिलीज़ 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।
Trending
- अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
- डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
- पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
- भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
- करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
- प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
- पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
- बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन

