Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम
    • मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट
    • जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई
    • पीएम और सीएम दें ध्यान! जनसमस्याओं के समाधान की बजाय कार्य दिवस में क्रिकेट पर चर्चा एवं प्रतियोगिताओं पर लगे रोक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र की स्थापना की
    • गैर सनातनियों को बद्री केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
    • दरोगा ने बचाए 38 छात्र-छात्राएं, स्कूल बस में आग
    • केस से नाम हटाने के लिए पूर्व फौजी से मांगी 20 लाख की रिश्वत, दरोगा निलंबित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»प्रसव के दौरान दाई ने नवजात का सिर धड़ से अलग किया
    न्यूज़

    प्रसव के दौरान दाई ने नवजात का सिर धड़ से अलग किया

    adminBy adminJanuary 28, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बुलंदशहर, 28 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूठा में प्रसव के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि प्रसव में असफल होने पर आरोपियों ने जिंदा बच्चे की गर्दन काट दी, जिससे बच्चे का आधा शरीर बाहर आ गया और सिर महिला के पेट में ही रह गया। प्रसव एक निजी आवास में कराया जा रहा था। इस घटना के बाद आशा और दाई मौके से फरार हो गईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, वारदात के बाद परिजनों ने हंगामा किया, जिन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया।
    गांव रूठा निवासी पीड़ित झम्मन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जनवरी को उनके परिवार की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजनों ने गांव की आशा कार्यकर्ता रूपवती को सूचना दी और उससे सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। आरोप है कि आशा ने कमीशन के लालच में परिजनों को गुमराह किया और गर्भवती को अस्पताल न ले जाकर निजी वाहन से नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दाई जमीला के घर ले गईं।
    परिजनों के मुताबिक, गर्भवती महिला की स्थिति सामान्य नहीं थी, लेकिन आशा और दाई ने अधिक पैसे ऐंठने के चक्कर में जबरन प्रसव कराने का प्रयास शुरू कर दिया। जब काफी कोशिशों के बाद भी प्रसव सफल नहीं हुआ, तो आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि नवजात का पैर बाहर आने पर उसे उल्टा बताकर धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी गई।
    इस वीभत्स कृत्य के बाद जब जच्चा की हालत बिगड़ने लगी, तो आशा और दाई उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकलीं। परिजनों ने पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेरठ में चिकित्सकों ने काफी मशक्कत के बाद महिला के पेट में फंसी नवजात की गर्दन को बाहर निकाला। 26 जनवरी की शाम नवजात के शव का पोस्टमार्टम मेरठ में ही कराया गया।
    इस मामले में पीड़ित झम्मन की ओर से दाई व आशा कार्यकर्ता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं सीएमओ के निर्देश पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी दाई के अवैध क्लीनिक को सील कर दिया है।झम्मन के छोटे भाई संन्दीप ने बताया कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे नवजात शिशु का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पीड़ित परिवार ने नवजात शिशु के शव को अपने घर में ही रखा हुआ है और पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
    इस बारे में कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह का कहना है कि अमरगढ़ चौकी इंचार्ज को पीड़ित परिवार के घर अंतिम संस्कार कराने के लिए भेजा गया है और आरोपियों के एक-एक परिजन को हिरासत में लिया गया है। मेरठ से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    bulandshahar crime news During childbirth tazza khabar in hindi the midwife separated the newborn's head from its body. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम

    March 19, 2026

    मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट

    March 19, 2026

    जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.