Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वृन्दावन बाल सुधार गृह से कंबल ओढ़कर भाग निकली 5 लड़कियां, 2 अपने घर पहुंचीं, 3 की तलाश जारी
    देश

    वृन्दावन बाल सुधार गृह से कंबल ओढ़कर भाग निकली 5 लड़कियां, 2 अपने घर पहुंचीं, 3 की तलाश जारी

    adminBy adminJanuary 27, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा 27 जनवरी। मथुरा जिले के वृन्दावन स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह से सोमवार की रात पांच लड़कियां फरार हो गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दो लड़कियां अपने घर पहुंचीं, जबकि शेष तीन की तलाश जारी है। अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के गायब होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एव अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

    अधिकारी ने बताया कि ये सभी लड़कियां 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग की हैं, जिन्हें अलग-अलग कारणों से न्यायालय में चल रहे मामलों में बालिका संरक्षण गृह भेजा गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि बालिका संरक्षण गृह की अधीक्षक गायत्री वर्मा द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, बीती रात एक से 1.30 बजे के बीच ये लड़कियां सिर पर कंबल ओढ़कर फरार हो गईं, ऐसा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है।

    उन्होंने बताया कि घटना का पता सुबह चल सका। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि दो लड़कियों के बारे में जानकारी मिली है कि वे महावन तथा नौहझील स्थित अपने-अपने घरों पर पहुंच गई हैं, लेकिन बाकी तीन लड़कियों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शेष तीन लड़कियां आगरा व अलीगढ़ जनपदों की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए तीन अलग-अलग टीम बनाकर भेजी गई हैं और उन्हें भी जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। कुमार ने मीडिया से कहा कि इस मामले की जांच के बाद, जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    mathura tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news vrindavan-juvenile-reform-home
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.