Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
    • 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
    • श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
    • Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
    • तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का अभियान हुआ 11 साल का, सुखमय भविष्य के लिए काम अभी बाकी है
    देश

    बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का अभियान हुआ 11 साल का, सुखमय भविष्य के लिए काम अभी बाकी है

    adminBy adminJanuary 23, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज से 11 साल पहले 22 जनवरी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हुई थी। आधा गिलास भरा है या खाली वाली निगेटिव पृष्ठभूमि छोड़ दे तो बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का नारा खूब गूंजा और देश में इस नारे की गूंज और इससे प्रेरित कार्य को आगे बढ़ाने का काम चलता रहा। २०१५ को शुरु हुई यह योजना काफी सफल रही इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। पीएम मोदी का यह कहना है कि यह गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रही हैं। पीएम ने एक्स पर लिखा कि कन्या को लक्ष्मी मानने वाले देश में ११ साल पहले आज के दिन बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की शुरुआत हुई थी। उक्त अभियान सफल है। लेकिन वर्तमान समय में अभी जो मंशा इस अभियान के शुरुआत में पीएम की थी उसे पूरा करने में सबको प्रयास करना होगा। साक्षरता को बढ़ावा देने के साथ यह भी देखना होगा कि कुछ राज्यों में महिलाओ की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम क्यो हो रही हैं। मैंने लिखा था कि मतदाता सर्वेक्षण के दौरान मायके से बेटी का नाम काट दिया जाता है लेकिन ससुराल में नाम नहीं जोड़ा जाता। सरकार ससुराल में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म उपलब्ध कराए और बेटियों को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को बढ़ावा दें और जागरूकता अभियान शुरु हो जिससे गरीब परिवार भी जान सके कि सरकार उनकी बेटियों के भविष्य को खुशहाल बनाने के लिए क्या कर रही है। एक बात हमें समझनी होगी कि शिक्षित बेटियां खुशहाली का संदेश है और वो कई परिवारों की खुशहाली को बढ़ावा देने का माध्यम बनकर सामने आ रही हैं। पीएम साहब इस अभियान की सफलता और बेटियों के भविष्य को आकार देने के लिए जिलो के अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाए क्योंकि यह देखने को मिला है कि कुछ अधिकारी बेटियों का हक उन्हें उपलबध कराने में आनाकानी करने की भावना से ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। इस सोच को बदले बिना बेटियों का भविष्य सुखमय होना संभव नहीं लगता है।

    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी

    July 23, 2026

    पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली

    July 23, 2026

    सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.