Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ओपनएआई का 2026 में लॉन्च होगा पहला फिजिकल एआई डिवाइस
    • घर में कभी नहीं आएगी गरीबी, जान लें यह नियम घर में रामा-श्यामा तुलसी लगाने से पहले
    • अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी, सिडबी को 5,000 करोड़ की पूंजी सहायता
    • भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी के दौरान नजर आई सम्मान लेने देने की परंपरा, नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान में भी निभाएंगे भूमिका
    • तमिलनाडु में सनातन धर्म कभी राष्ट्रगान तो कभी भाषा का अपमान और प्रांतवाद को बढावा, राहुल जी आप खामोश क्यों हैं
    • महाबलेश्वर-लोनावला घूमने जाने के लिए ये रहा प्लान
    • प्रयागराज में केपी कॉलेज के पास वायुसेना का ट्रेनी विमान क्रैश, तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित
    • 21 दिन में ब्लोटिंग से राहत, नेहा धूपिया का देसी नुस्खा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»घर में कभी नहीं आएगी गरीबी, जान लें यह नियम घर में रामा-श्यामा तुलसी लगाने से पहले
    देश

    घर में कभी नहीं आएगी गरीबी, जान लें यह नियम घर में रामा-श्यामा तुलसी लगाने से पहले

    adminBy adminJanuary 21, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है। तुलसी के पौधे को सही दिशा में रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप गलत स्थान पर तुलसी के पौधे को लगाते हैं, तो अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।
    सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की खास मान्यता होती है। वहीं धार्मिक शास्त्रों में भी इस पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। तुलसी के कई प्रकार होते हैं जैसे- श्यामा तुलसी, रामा तुलसी, श्वेत तुलसी और वन तुलसी आदि। लेकिन आमतौर पर घरों में ज्यादातर रामा और श्यामा तुलसी देखने को मिलती हैं।
    वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है। तुलसी के पौधे को सही दिशा में रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप गलत स्थान पर तुलसी के पौधे को लगाते हैं, तो अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि तुलसी किस दिशा में लगाना चाहिए और इसके लाभ और वास्तु नियमों के बारे में…
    कुछ विशेष दिनों पर रामा और श्यामा तुलसी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन घर में तुलसी लगाने से बेहद पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वहीं, शुक्ल पक्ष में भी इसे लगाना उत्तम माना गया है। लेकिन ख्याल रखें की शुक्ल पक्ष में भी इन तिथियों पर ही रामा और श्यामा तुलसी घर में लगानी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं।
    वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार, भूलकर भी कुछ तिथियों में घर में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के घर और जीवन पर निगेटिव असर पड़ सकता है। एकादशी, शनिवार, रविवार और अष्टमी तिथि को तुलसी का पौधा लगाना वर्जित माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। ऐसे में जातक को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक तंगी भी आ सकती है। ऐसे में तुलसी लगाते समय दिन का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
    वास्तु शास्त्र के मुताबिक रामा और श्यामा दोनों ही तुलसी को घर पर लगाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। लेकिन इसको सही दिशा में लगाना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से तुलसी को ईशान कोण यानी की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसा संभव न होने पर आप उत्तर या पूर्व दिशा में रामा और श्यामा तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। वहीं रोजाना तुलसी के पास एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे जातक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है।
    वास्तु टिप्स :
    रामा और श्यामा तुलसी को साफ स्थान पर रखना चाहिए। साथ ही उस स्थान की नियमित साफ-सफाई जरूर करें। गंदगी वाली जगह पर तुलसी का पौधा रखने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।
    भूलकर भी घर में तुलसी का ऐसा पौधा नहीं रखना चाहिए, जिसके पत्ते पूरी तरह सूख गए हैं। क्योंकि जिस तरह से हरा-भरा पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है। वहीं सूखा तुलसी का पौधा घर में रखने से दरिद्रता भी आ सकती है।
    तुलसी के पौधे को भूलकर भी रविवार और एकादशी तिथि को नहीं छूना चाहिए। वहीं इन दिनों में इस पौधे में जल नहीं डालना चाहिए।
    वास्तु शास्त्र के हिसाब से तुलसी के पौधे को गलती से भी बाथरूम या टॉयलेट के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के घर में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
    लाभ :
    ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। दोनों तुलसी के प्रकार को घर में लगाने से आसपास की निगेटिविटी दूर होती है। वहीं तुलसी भगवान श्रीहरि विष्णु को बेहद प्रिय है। क्योंकि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी के साथ मां विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है। वहीं तुलसी घर में गरीबी से मुक्ति मिल सकती है। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। वास्तु के नियम के हिसाब से तुलसी का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    Rama and Shyama Tulsi plants at home Religious tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ओपनएआई का 2026 में लॉन्च होगा पहला फिजिकल एआई डिवाइस

    January 21, 2026

    अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी, सिडबी को 5,000 करोड़ की पूंजी सहायता

    January 21, 2026

    भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी के दौरान नजर आई सम्मान लेने देने की परंपरा, नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान में भी निभाएंगे भूमिका

    January 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.