Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»रोमांचक और दमदार क्राइम थ्रिलर ‘दलदल’ का ट्रेलर रिलीज
    एंटरटेनमेंट

    रोमांचक और दमदार क्राइम थ्रिलर ‘दलदल’ का ट्रेलर रिलीज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 21, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 21 जनवरी। प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज़ ‘दलदल’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मुंबई शहर की पृष्ठभूमि पर बनी दलदल की कहानी डीसीपी रीटा फरेरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार भूमि सतिश पेडनेकर निभा रही हैं। वह एक खतरनाक जांच पर निकलती हैं, जहां उन्हें एक निर्दयी सीरियल किलर का पीछा करना होता है। विश धामिजा की बेस्टसेलिंग किताब भिंडी बाज़ार पर आधारित, दलदल को अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है।
    एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की यह सीरीज़ सुरेश त्रिवेनी ने बनाई है और इसे श्रीकांत अग्निस्वरन, रोहन डिसूजा और प्रिया सग्गी ने लिखा है, जिसके दमदार डायलॉग सुरेश त्रिवेनी और हुसैन हैदरी ने लिखे हैं। भूमि सतिश पेडनेकर के साथ इस सीरीज़ में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दलदल का प्रीमियर 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से किया जाएगा। दलदल में डीसीपी रीटा फरेरा की भूमिका निभा रहीं भूमि सतिश पेडनेकर ने कहा कि रीटा फरेरा का किरदार निभाना मेरे करियर के सबसे गहन और रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है। वह एक ऐसी महिला है, जिसे महत्वाकांक्षा ने बनाया है, संदेह ने घेरा है और अतीत का बोझ आज भी उसे दबाए हुए है। एक ऐसा किरदार, जिसने मुझसे नाजुकता और ताकत के बीच के संतुलन को उन तरीकों से तलाशने की मांग की, जैसा मैंने पहले कभी नहीं किया था।
    रीटा की दुनिया में कदम रखना चुनौतीपूर्ण भी था और बेहद संतोष देने वाला भी, क्योंकि उसका सफर उन जटिलताओं को दर्शाता है, जिनका सामना हम सभी अपने भीतर के डर और कमजोरियों से जूझते समय करते हैं। टॉयलेट: एक प्रेम कथा की बड़ी सफलता के बाद विक्रम के साथ दोबारा काम करना घर लौटने जैसा लगा, मैं सुरेश, अमृत और इस सीरीज़ से जुड़े पूरी टीम की दिल से आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर इतना गहराई भरा और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का भरोसा किया। दलदल मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे बेहद खुशी है कि यह सीरीज़ 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से रिलीज़ हो रही है, जो भारत के साथ-साथ 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में दर्शकों तक पहुंचेगी। मुझे उम्मीद है कि रीटा की कहानी दर्शकों को उतनी ही गहराई से छुएगी, जितना इसने मुझे छुआ है।

    Bhumi Satish Pednekar Daldal Movie Desh entertainment Mumbai tazza khabar tazza khabar in hindi The trailer for the exciting and powerful crime thriller 'Daldal' has been released.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    August 28, 2026

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.