Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • द्वापरकालीन युग का कंस किला अब बनेगा नया पर्यटन केंद्र, संरक्षित करेगा पुरातत्व विभाग
    • जलभराव और सफाई व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने कमिश्नर कार्यालय को घेरा
    • संयुक्त बैंक खाते से जारी चेक पर हस्ताक्षर न हों, तो नहीं ठहराया जा सकता दोषी : हाईकोर्ट
    • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सामने आईं खामियां; बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास धंसी सड़क
    • विजय थलापति ने ज्योतिषी को बनाया अपना ओएसडी
    • जैकलीन ने वापस ली सरकारी गवाह बनने की याचिका
    • गिर नेशनल पार्क में रकुल प्रीत ने नियमों का किया उल्लंघन
    • शुगर- ब्लड प्रेशर की दवाओं के 20 प्रतिशत तक बढ़े दाम
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में साधु संत ढूंढे समाधान
    देश

    अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में साधु संत ढूंढे समाधान

    adminBy adminJanuary 20, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में बीते दिनों शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान हेतु उनके बताए स्थान पर ना जाने देने के बाद उत्पन्न विवाद के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मैं मेले में तो रहूंगा लेकिन घाट पर नहीं जाउंगा। आज मेला प्राधिकरण द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक नोटिस देकर कहा गया है कि वो २४ घंटे में साबित करें कि ज्योतिष पीठ के वो शंकराचार्य हैं। इस पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि वह भी मेला प्रशासन को नोटिस जारी करेंगे। यह तो रही मेला प्रशासन व स्वामी जी के बीच के विवाद की बात लेकिन एक खबर से पता चलता है कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद वह शंकराचार्य कैसे लगा रहे हैं यह विषय चर्चा का है। स्मरण रहे कि मौनी अमावस्या पर स् नान को लेकर मेला प्रशासन और शंकराचार्य में काफी विवाद हुआ था। तब भी उन्हें बिना स्नान के शिविर में लौटा दिया गया था। स्वामी जी के शिष्य आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने उन्हें मारा पीटा। स्वामी जी ने कई उच्च पदों पर बैठे व्यक्तियों पर भी आरोप लगाए हैं। उनके बारे में तो हम कुछ नहीं कह सकते लेकिन यह जो मामला सामने आ रहा है कि वह सिद्ध करें कि वह शंकराचार्य है महत्वपूर्ण है क्योंकि कई बार महामंडलेश्वर जैसे पदों को लेकर भी विवाद की चर्चाएं सुनाई देती रही है। अब यह जो मामला सामने आया है यह काफी महत्वपूर्ण है। मेरा मानना है कि नागरिकों की धार्मिक आस्था और सनातन धर्म के प्रति बढ़ते विश्वास को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में सक्रिय साधु संतों और अन्य शंकराचार्यों सहित सभी को बीच में पड़कर इस मामले का समाधान खोजना चाहिए। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को भी थोड़ा साधु संतों की परंपरा के अनुसार अपने व्यवहार में गरिमा लानी चाहिए। क्योंकि यह समय धार्मिक क्षेत्र में किसी विवाद को बढ़ावा देने का नहीं है क्योंकि एक तरफ पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित तमाम धर्म में आस्था रखने वाले और सनातन धर्म की प्रतिष्ठा को बढ़ाने में लगे लोगों की उस मुहिम को ठेस पहुंच सकती है जो दक्षिण के राज्यों में सनातन धर्म हिंदी को विवादों में घसीटने के प्रयास को रोकने का काम कर रहे हैं।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    द्वापरकालीन युग का कंस किला अब बनेगा नया पर्यटन केंद्र, संरक्षित करेगा पुरातत्व विभाग

    May 13, 2026

    जलभराव और सफाई व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने कमिश्नर कार्यालय को घेरा

    May 13, 2026

    संयुक्त बैंक खाते से जारी चेक पर हस्ताक्षर न हों, तो नहीं ठहराया जा सकता दोषी : हाईकोर्ट

    May 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.