Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण का किया समर्थन
    • रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़
    • यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार
    • अखिलेश के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर मुकदमा दर्ज
    • गुजरात और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट, 4 दिन 4 राज्यों में बरसेंगे बादल
    • कांग्रेस ने 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की घोषणा की
    • ‘गैर पक्षकार भी हो सकता है अवमानना का जिम्मेदार’
    • ईरान हमारा पारंपरिक मित्र इंसानियत के साथ खड़े रहें : इमरान मसूद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पुलिस की वर्दी में ठगी करने वाला ठग निकला होमगार्ड, आरोपी साथी गिरफ्तार
    देश

    पुलिस की वर्दी में ठगी करने वाला ठग निकला होमगार्ड, आरोपी साथी गिरफ्तार

    adminBy adminJanuary 17, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शामली 17 जनवरी। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली पुलिस ने ठगी करने वाले शातिर होमगार्ड और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने ठगी कर हड़पी गई 25 हज़ार की नगदी व एक बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। शातिर होमगार्ड अपने एक साथी के साथ मिलकर पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया करता था इससे पहले भी उसने कहीं ठगी की वारदात की है जिनमें वह पहले भी जेल जा चुका है।

    दरअसल, पूरा मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र का है जहां पर कोतवाली पुलिस ने गांव बुटराड़ी में ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर ठगो को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक होमगार्ड भी है जो की जनपद सहारनपुर का रहने वाला है और वह होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। पकडे गया होमगार्ड का नाम सोनू है जो ग्राम चौरा थाना ननौता जनपद सहारनपुर व उसका साथी विपिन ग्राम मित्तल गढ़ थाना ननौता जनपद सहारनपुर का रहने वाला है।

    बीते11 जनवरी को शातिर होमगार्ड पुलिस की वर्दी में अपने साथी के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटराड़ी में जयप्रकाश नाम के एक व्यक्ति के घर पहुंचा जहां पर उसने खुद को लांक चौकी पर तैनात होना बताया और जयप्रकाश की लड़के की पत्नी के साथ ट्रेनिंग एवं पोस्टिंग पर रहने की बात कर उनसे 5 हज़ार रुपए की मांग की जैसे ही वह पैसे लेने के लिए अंदर गए तथा घर में रखे रुपए गिनने लगे तो उनमें से एक व्यक्ति अंदर चला गया और उनसे 25 हज़ार रुपए ले लिए और 1 घंटे बाद रुपए लौटाने की बात कहकर वहां से चले गए।

    शातिर होमगार्ड ने बकायदा अपना नंबर भी जयप्रकाश जी को दिया और कहा कि वह खुद ही 1 घंटे बाद आकर पैसे दे जाएंगे और यदि कोई परेशानी हो तो वह उसे नंबर पर फोन कर सकते हैं लेकिन जब 1 घंटे बाद भी कोई वापस नहीं आया तो जयप्रकाश सिंह ने होमगार्ड द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल किया तो वह नंबर नहीं लगा इसके बाद उन्हें शक हुआ कि उनके साथ किसी प्रकार की ठगी हुई है जिसके बाद उन्होंने पूरे घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले के छानबीन शुरू कर दी।

    सीओ शामली अपेक्षा निंबाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 जनवरी 2026 को एक हमारे पास सूचना प्राप्त हुई जिसमें वादी जयप्रकाश ग्राम बूतराती द्वारा बताया गया कि दो व्यक्ति पुलिस की वर्दी में उसके घर पर आए और उन्होंने अपने आप को लांक चौकी में तैनात बताया और उन्होंने उनसे 25 हज़ार रुपए मांगे और यह कहा कि हम आपको पैसे वापस दे देंगे जयप्रकाश सिंह ने सीधेपन में पैसे दे दिए और उनको बाद में एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।

    पीड़ित की शिकायत पर हमने अपनी टीम तुरंत ही उन ठगो को गिरफ्तार करने के लिए लगा दी और इसमें दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें पता चला कि एक अभियुक्त इसमें हमारा एक होमगार्ड है जिसका नाम सोनू है और उस पर पहले से भी दो मुकदमे दर्ज हैं और उसकी वर्तमान तैनाती जनपद सहारनपुर में है और उसका जो साथी है उसका नाम है विपिन दोनों को हमने गिरफ्तार किया है जिसे 25 हज़ार रुपए हमने बरामद किए हैं साथ ही बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी हमने बरामद की है इस संबंध में अभियोग भी पंजीकृत कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

    shamli tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण का किया समर्थन

    March 5, 2026

    रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़

    March 5, 2026

    यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार

    March 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.