Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
    • 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
    • श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
    • Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
    • तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दादी के डर से घर से भागे 3 मासूमों को उन्नाव पुलिस ने गंगा घाट से किया बरामद
    देश

    दादी के डर से घर से भागे 3 मासूमों को उन्नाव पुलिस ने गंगा घाट से किया बरामद

    adminBy adminJanuary 15, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उन्नाव 15 जनवरी। अजगैन थाने की पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता से घर से भागे तीन मासूमों को 16 घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया. गुमशुदा बच्चे दादी की डांट से नाराज होकर घर से चुपचाप निकल गए थे. पुलिस ने बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. बच्चों की सुरक्षित वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है और लोग पुलिस की सराहना कर रहे हैं.

    पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) प्रेमचंद ने बताया कि मामला थाना अजगैन क्षेत्र के गांधी नगर नवाबगंज का है. मंगलवार शाम एक महिला ने ने डायल-112 पर अपने तीन बच्चों के लापता होने की सूचना दी थी. बच्चों में 10 वर्षीय जुड़वा भाई-बहन और उनकी 12 वर्षीय एक सहेली शामिल थी। बताया कि तीनों बच्चे दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे से लापता हैं. काफी ढूंढने के बावजूद उनका कहीं पता नहीं चल रहा है. सूचना मिलते ही थाना अजगैन पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और क्षेत्राधिकारी हसनगंज अरविंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम बच्चों की खोजबीन में जुट गई.

    पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) प्रेमचंद के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि तीनों बच्चों ने घर में रखी दादी की गुल्लक तोड़ दी थी. इसी डर से बच्चे घर से भाग गई थे. बच्चों को डर था कि दादी से डांट और मार पड़ सकती है. मामला नाबालिग बच्चों से जुड़ा होने के कारण मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में खोजबीन के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले. रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सतर्कता बढ़ाई गई. इसके बाद बच्चे गंगा घाट खेलते मिल गए. बच्चों ने बताया कि वे पैदल कुसुंभी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और वहां से मेमो ट्रेन पकड़कर मिश्रा घाट पहुंचे थे.

    पुलिस अधिकारियों ने पूरे ऑपरेशन के दौरान मानवीय दृष्टिकोण का परिचय दिया। बच्चों को उनके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया है। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

    nawabganj tazza khabar tazza khabar in hindi unnao uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी

    July 23, 2026

    पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली

    July 23, 2026

    सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.