Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अपराधियों की तलाश में रिश्तेदारों को परेशान करना गलत है : हाई कोर्ट
    • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नाश्ते में मिला कीड़ा, एक लाख जुर्माना
    • 178 पर कोर्ट का समय बर्बाद करने में 10-10 रुपये का हर्जाना
    • पेयजल संकट न हो, टैंकर सहित वैकल्पिक व्यवस्था रखें तैयार : सीएम योगी
    • गाड़ियां अब नहीं रूकेंगी टोल प्लाजा पर
    • आंधी-तूफान और बारिश का 6 मई तक अलर्ट
    • विदेशी मुद्रा भंडार घटा, फिर भी 9 माह के आयात के लिए पर्याप्त
    • कर्मचारी और शिक्षक करेंगे हर जिले में 15 से आंदोलन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»नॉर्थ इंडिया के प्रति पुलकित सम्राट ने जाहिर किया अपना खास लगाव
    एंटरटेनमेंट

    नॉर्थ इंडिया के प्रति पुलकित सम्राट ने जाहिर किया अपना खास लगाव

    adminBy adminJanuary 13, 2026Updated:January 13, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 13 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने खास लगाव को जाहिर किया है। पुलकित सम्राट हमेशा से नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने प्यार को खुलकर जाहिर करते आए हैं। अपनी आगामी फिल्म राहु केतु के प्रोमोशन के दौरान भी उन्होंने इस बात पर खुलकर चर्चा की कि दिल्ली, शिमला और नॉर्थ इंडिया के बड़े कैनवस पर रची गई कहानियां क्यों आज भी फिल्ममेकर्स और दर्शकों को उतना ही उत्साहित करती हैं। पुलकित ने अपनी सुपरहिट फिल्म फुकरे का जिक्र करते हुए बताया कि किसी भी फिल्म की पहचान गढऩे में उसके बैकड्रॉप और लोकेशन की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि फुकरे भी दिल्ली में ही प्लॉट है और राहु केतु का भी शिमला-दिल्ली साइड का ही बैकड्रॉप है। उनके मुताबिक रीजनल ऑथेंटिसिटी ही कहानी में एक अलग तरह की जान डालती है।
    पुलकित ने नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने खास लगाव को जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस इलाके का फ्लेवर कहीं और देखने को नहीं मिलता। यहां के लोग, यहां की जगहें और यहां की जिंदगी बेहद सच्ची और जीती-जागती महसूस होती है। उन्होंने यह भी बताया कि दर्शकों ने समय के साथ ऐसी कहानियों को खूब अपनाया है, खासकर तब से जब दिबाकर बनर्जी और अमृत शर्मा जैसे फिल्ममेकर नॉर्थ इंडिया और दिल्ली की सांस्कृतिक बारीकियों को बड़े परदे पर लेकर आए हैं। पुलकित के अनुसार यह निर्देशक इस इलाके को रग-रग से जानते हैं, इसलिए उनकी कहानियां बेहद ऑर्गैनिक और रिलेटेबल लगती हैं। पुलकित मानते हैं कि बार-बार मुंबई को दिखाने के बजाय अब नॉर्थ इंडिया की लोकेशन्स को एक्सप्लोर करना हिंदी सिनेमा के लिए एक ताजगी भरा बदलाव रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बेहद अतरंगी, प्यारे, वॉर्म और काफी ईमानदार होते हैं। हर जगह का अपना अलग फ्लेवर होता है। हमने सालों तक फिल्मों में मुंबई नगरी देखी है, लेकिन जब से दिबाकर और अमृत जैसे निर्देशक आए हैं, तब से दिल्ली और नॉर्थ इंडिया का फ्लेवर फिल्मों में ज्यादा दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग, यहां के लिबाज़, यहां के पहाड़, ये सब आपको और कहीं नहीं मिलते। उनके अनुसार, जब दर्शक राहु केतु जैसी फिल्में देखते हैं, तो वे सिर्फ कहानी नहीं देखते, बल्कि नॉर्थ इंडिया की हवा और उसकी ऊर्जा को भी महसूस करते हैं। पुलकित ने कहा कि हमें नॉर्थ इंडिया से बहुत प्यार है। जब आप अमृत या दिबाकर की फिल्म देखते हैं या फिर जब आप राहु केतु देखेंगे, तब भी आप नॉर्थ इंडिया की हवा महसूस कर पाएंगे। ऐसे पहाड़, ऐसे लिबाज़ और ऐसे लोग आपको कहीं और नहीं मिलेंगे।

    Desh entertainment Pulkit Samrat tazza khabar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अपराधियों की तलाश में रिश्तेदारों को परेशान करना गलत है : हाई कोर्ट

    May 2, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नाश्ते में मिला कीड़ा, एक लाख जुर्माना

    May 2, 2026

    178 पर कोर्ट का समय बर्बाद करने में 10-10 रुपये का हर्जाना

    May 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.