वाराणसी, 10 जनवरी। गौवंश के संरक्षण हेतु एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए गौहत्या के अपराध में संलिप्त दोषियों को कठोर कारावास की सजा देने वाली गुजरात की न्यायाधीश रिज़वाना ने ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी से भेंट कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान न्यायाधीश रिजवाना ने पूज्य शंकराचार्य जी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। महाराज श्री ने उनके द्वारा किए गए गौसेवा के इस कार्य को पुण्यदायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस भेंट से सनातन धर्मावलंबियों और गौभक्तों में हर्ष की लहर है।
न्यायाधीश रिजवाना ने अपने फैसले में गाय को मात्र एक पशु नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति और आस्था का आधार बताकर गौरक्षा के प्रति जो प्रतिबद्धता दर्शाई है, उसकी देश भर में सराहना हो रही है। इस अवसर पर शंकराचार्य जी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि न्याय के सिंहासन पर विराजमान होकर जब कोई सत्य और धर्म की रक्षा हेतु साहसिक निर्णय लेता है, तो वह राष्ट्र और संस्कृति के लिए वंदनीय होता है। आगे कहा कि आपके इस कदम से अन्य न्यायाधिशों को भी प्रेरणा मिलेगी।
Trending
- सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
- आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
- महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
- आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
- झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
- मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
- पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
- विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट

