Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चर्चाओं का बाजार गर्म! परिवार संग पीएम से मिले वरुण गांधी
    • अंडों पर एक्सपायरी डेट का आदेश क्या लागू हो पाएगा
    • पितृत्व अवकाश हो या कोई और सरकारी कर्मियों को दी जाने वाली सुविधा के आम आदमी को भी वो उपलब्ध कराई जाए, देश में संविधान एक है तो एक को उपहार और दूसरे को तिरस्कार क्यों
    • चारधाम यात्रा: 23 मार्च से मिलेगा ग्रीन कार्ड; बाहरी वाहनों को मिलेगी सिर्फ 15 दिन की अनुमति
    • 72 साल बाद एक ही दिन में अमावस्या-प्रतिपदा, डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
    • चीन में ह्यूमननाइड रोबोट को लिया हिरासत में
    • समाज उपयोगी सिद्ध होगी कवि सुमनेश सुमन की पत्रिका समय शिवाया
    • चारधाम यात्रा में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर के 50-60 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नोएडा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय गिरोह, करोड़ों के 821 मोबाइल बरामद, 6 गिरफ्तार
    देश

    नोएडा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय गिरोह, करोड़ों के 821 मोबाइल बरामद, 6 गिरफ्तार

    adminBy adminJanuary 7, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा 07 जनवरी। दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं पर नोएडा पुलिस ने बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। थाना फेज-2 पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके आठ सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 821 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
    पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह झारखंड से दिल्ली-एनसीआर आता था और यहां दो से तीन महीने तक रुककर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य किराये पर कमरे लेकर भीड़भाड़ वाले बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों में सक्रिय रहते थे और मौका मिलते ही लोगों के मोबाइल फोन चुरा लेते थे।

    गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी चोरी के तुरंत बाद मोबाइल फोन आपस में एक-दूसरे को पास कर देते थे, ताकि किसी एक के पास ज्यादा मोबाइल न मिलें। जब चोरी किए गए मोबाइलों की संख्या सैकड़ों में पहुंच जाती थी, तो उन्हें बैग और बोरियों में भरकर ट्रेन और बस के जरिए झारखंड और बिहार भेज दिया जाता था।

    इसके बाद चोरी किए गए मोबाइल फोन नेपाल सीमा से सटे इलाकों में बेहद कम कीमत पर बेच दिए जाते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हुआ था और मोबाइलों की सप्लाई नेपाल तक की जा रही थी। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि इस मामले में आठ आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें से छह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

    DCP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिलों के रहने वालों के रूप में हुई है. इनमें साहिबगंज झारखंड, भागलपुर और मधुबनी बिहार के निवासी शामिल हैं.
    पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस बड़ी रिकवरी के लिए पुलिस टीम को 25,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है.

    mobile-theft-gang noida tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    चर्चाओं का बाजार गर्म! परिवार संग पीएम से मिले वरुण गांधी

    March 18, 2026

    अंडों पर एक्सपायरी डेट का आदेश क्या लागू हो पाएगा

    March 18, 2026

    पितृत्व अवकाश हो या कोई और सरकारी कर्मियों को दी जाने वाली सुविधा के आम आदमी को भी वो उपलब्ध कराई जाए, देश में संविधान एक है तो एक को उपहार और दूसरे को तिरस्कार क्यों

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.