Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे पति को पत्नी ने पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा
    देश

    गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे पति को पत्नी ने पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा

    adminBy adminJanuary 3, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 03 जनवरी। नैनीताल में नए साल का जश्न उस समय हंगामे में बदल गया, जब गाजियाबाद से गर्लफ्रेंड के साथ घूमने पहुंचे एक युवक को उसकी पत्नी ने पकड़ लिया. यह घटना नैनीताल के मॉल रोड क्षेत्र के आसपास की बताई जा रही है, जहां पत्नी ने पति को सार्वजनिक स्थान पर रंगे हाथों पकड़ लिया.

    जानकारी के अनुसार, युवक गाजियाबाद का रहने वाला है और नए साल का जश्न मनाने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल पहुंचा था. वहीं उसकी पत्नी प्रीति, जो उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं, को पति के नैनीताल आने की भनक लग गई थी. प्रीति पिछले चार दिनों से नैनीताल में अपने पति को तलाश रही थीं. पत्नी का कहना है कि कई दिनों से पति उसका फ़ोन नहीं उठा रहा था, जिसके बाद उसे शक हुआ.

    पति को ढूंढते हुए प्रीति की नजर नैनीताल में उसकी कार पर पड़ी, जिसके बाद उसने पति को रोकने की कोशिश की और कहा कि वो उससे बात करना चाहती है लेकिन पति ने बात करने से इनकार कर दिया और वहां से जाने लगा. आरोप है कि युवक ने जब कार नहीं रोकी तो प्रीति उसके बोनट पर चढ़ गई, जिसके बाद पति काफी दूर तक कार के बोनट पर उसे घसीटते हुए ले गया.
    सड़क पर इस बवाल को देख आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने पीछा करते हुए तुरंत कार को रुकवाया. कार रुकते ही पति के साथ मौजूद गर्लफ्रेंड कार से निकल भाग गई. इसके बाद गुस्से और आक्रोश में आई पत्नी प्रीति ने कार के पिछले शीशे पर पत्थर मार दिया, जिससे शीशा टूट गया. घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.
    सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की और मामला शांत करवाया.

    वेव सिटी की रहने वाली प्रीति शर्मा की शादी 11 साल पहले श्याम पार्क एक्सटेंशन (साहिबाबाद) के रहने वाले अभिषेक शर्मा के साथ हुई थी। प्रीति बहराइच में सरकारी टीचर हैं। अभिषेक नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करते हैं। दोनों का साढ़े पांच साल का एक बेटा है। लड़की मेरे पति से 19 साल छोटी है। नोएडा में रहती है। पति अपनी पूरी सैलरी उस पर खर्च कर रहा था। ससुराल में अफवाह फैला दी थी कि हमारा तलाक हो गया है। कोर्ट में केस चल रहा है।

    प्रीति शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद के वेव सिटी थाने में भी अभिषेक और उसकी प्रेमिका के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। मेरी जिंदगी बर्बाद हो रही है। नैनीताल के तल्लीताल थाने में पुलिस ने सिर्फ काउसलिंग कराई। इसके बाद पति को छोड़ दिया। कोई कार्रवाई नहीं की। कार भी जब्त नहीं की। इसके बाद प्रीति ने गाजियाबाद पुलिस से शिकायत कर पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर कार्रवाई की मांग की है।

    ghaziabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.