बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने गत दिवस कहा कि हिंदू धर्म और संस्कृति अनंत विविधता को एकसाथ लेकर चलने का सामथ््र्य रखता है। अध्यात्म हिंदू धर्म और संस्कृति की सबसे बड़ी शक्ति है जो समाज में पारस्परिक समन्वय, सामंजस्य और प्रेम स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म किसी एक मत, मजहब या पंथ का नाम नहीं है, बल्कि अनेक मत और मजहबों को यह खुद में समाहित किए हुए है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आईएमए सभागार में गत दिवस गोष्ठी आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि आज विश्व अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा है, उनका समाधान तमाम विद्वान भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म की परंपराओं में तलाश रहे हैं। दुनिया हमारी ओर आशा भरी दृष्टि से देख रही है, हमें उनके मार्गदर्शन के लिए स्वयं को तैयार करना होगा। हिंदू धर्म ने सदैव विविधता और विभिन्नता का सम्मान करते हुए इसे स्वीकार किया है।
Trending
- तीसरे दिन भी बंद रहे 15 स्टेशन, इन दो बड़े स्टेशनों को खोला; ये लोग हुए सबसे अधिक परेशान
- पेपर लीक विवाद: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त, कुछ पर होगी कानूनी कार्रवाई
- रेरा की गोष्ठी श्रीमान संजय भूसरेडडी जी अपने क्षेत्र का दौरा करिए, बिल्डरों और अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने के नाम पर जनता से बात की जाए तो
- सीसीएसयू में सम्मान समारोह छात्रों की बजाय अधिकारियों को क्यों किया गया, कॉलेजों के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को आमंत्रित ना करने के पीछे
- जनहित में ! पैकेटबंद खाने में क्या क्या मिला है उसकी मात्रा अंकित करनी होगी, शादी विवाह में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री और मीठी दही व हलवाईयों के सामान बनाने वाले स्थान की हो जांच
- 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
- 10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना, पेपर लीक संशोधन बिल कैबिनेट से मंजूर
- छात्रा की आत्महत्या में शिक्षक शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज
