Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 20 करोड़ का सोना लूट में खुलासा, गुजरात में बैठकर पटना में कराया कांड; 6 लुटेरों ने दिया अंजाम
    • जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी समेत पांच टेररिस्ट गिरफ्तार
    • दूध में गोमूत्र मिलाने की चर्चा, धोखे से किसी को अमृत पिलाना भी सही नहीं है
    • सरकार सोचें आईएएस क्यों दे रहे हैं इस्तीफा और ले रहे हैं वीआरएस
    • सबरीमाला मंदिर मामले में सरकार दखल ना देकर जजों की पीठ को फैसला करने दे
    • इंदिरापुरम की जयपुरिया सोसाइटी में 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत
    • मधेपुरा में दारोगा जी 7,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»गूगल जेमिनी नैनो बनाना 2 फ्लैश लॉन्च करेगा
    टेक्नोलॉजी

    गूगल जेमिनी नैनो बनाना 2 फ्लैश लॉन्च करेगा

    adminBy adminDecember 9, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 09 दिसंबर। गूगल, जेमिनी में नैनो बनाना 2 फ्लैश लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह प्रो मॉडल जैसा ही परफॉर्मेंस देगा। ज्यादा लोगों तक पहुंच के लिए कम कीमत पर मिलेगा। नैनो बनाना 2 फ्लैश के शुरुआती एक्सेस से पता चला है कि इसके सैंपल आउटपुट नैनो बनाना 2 प्रो से काफी मिलते-जुलते हैं, जो कम कीमत पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। नए मॉडल के मौजूदा जेमिनी इकोसिस्टम में आने की उम्मीद है। हालांकि, Google ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख की पुष्टि नहीं की है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, Gemini ऐप के कोड में इस नए मॉडल के संकेत मिले हैं। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी के इंटरनल कोडिंग में Pro मॉडल का नाम ‘Ketchup’ (केचप) था, जबकि इस नए आने वाले Flash मॉडल का कोडनेम ‘Mayo’ (मेयो) रखा गया है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने यह दावा भी किया है कि उन्हें इस टूल का अर्ली एक्सेस मिल चुका है।

    तकनीकी रूप से Google Nano Banana 2 Flash का फोकस लो-लेटेंसी परफॉर्मेंस पर होगा। आसान भाषा में कहें तो, यह टूल बहुत ही कम समय में इमेज जनरेट करेगा। इसका फायदा डेवलपर्स को भी मिलेगा क्योंकि इससे API की लागत कम हो सकती है।

    NotebookLM में भी दिखेगा बदलाव इस नए अपडेट का फायदा NotebookLM यूजर्स को भी मिलने की संभावना है। फिलहाल, वहां स्टाइल-बेस्ड इमेज जनरेशन के लिए Pro सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है, लेकिन अगर Flash मॉडल फ्री यूजर्स के लिए आता है, तो वे भी एडवांस्ड फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, फ्री वर्जन में इमेज जनरेशन की कुछ सीमाएं हो सकती हैं।

    सोशल मीडिया पर लीक हुई कुछ तस्वीरें यह इशारा कर रही हैं कि इस Flash मॉडल की क्वालिटी और महंगे Pro मॉडल की क्वालिटी में अब बहुत ज्यादा अंतर नहीं रह गया है।

    Gooogle Gemini Nano Banana 2 tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    20 करोड़ का सोना लूट में खुलासा, गुजरात में बैठकर पटना में कराया कांड; 6 लुटेरों ने दिया अंजाम

    April 7, 2026

    जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी समेत पांच टेररिस्ट गिरफ्तार

    April 7, 2026

    दूध में गोमूत्र मिलाने की चर्चा, धोखे से किसी को अमृत पिलाना भी सही नहीं है

    April 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.