Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बुलडोजर चला सात दुकानों और एक कालोनी पर
    • जीटीबी स्कूल को सात दिन में खाली करने का आदेश, क्लबों को भी मिला नोटिस
    • जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निलंबित
    • सोहराब गेट बस अड्डा जून में लोहियानगर में शिफ्ट हो जाएगा
    • अखिलेश सत्ता में आए तो 90 दिन में पूरी करेंगे 69 हजार शिक्षक भर्ती
    • रवाना हुई हेमकुण्ड साहिब यात्रा के लिए संगत
    • मुस्लिम युवक हुक्का बार में हिन्दू युवती के संग पकड़ा, नाम बदलकर की दोस्ती
    • एक जुलाई से लागू होगा वीबी जी राम जी अधिनियम
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुरादाबाद में लड़की के घर पहुंचा बॉयफ्रेंड, जीजा ने युवक के सीने में मार दी गोली
    देश

    मुरादाबाद में लड़की के घर पहुंचा बॉयफ्रेंड, जीजा ने युवक के सीने में मार दी गोली

    adminBy adminNovember 6, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद 06 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मझोला थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी में 23 साल के युवक नेकपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप नेकपाल के पड़ोसी अमन और उसके जीजा राजा पर है. वारदात के बाद दोनों आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

    मृतक नेकपाल एक प्राइवेट फर्म में काम करता था. बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले अमन ने नेकपाल की बहन को बहला-फुसलाकर भगा लिया था, जिससे दोनों परिवारों में तनाव चल रहा था. हालांकि बाद में लड़की घर लौट आई थी, लेकिन दोनों परिवारों के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ था. बुधवार की रात इसी विवाद ने एक निर्दोष युवक की जान ले ली.

    सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को जब नेकपाल का परिवार गंगा स्नान के लिए तिगरी गया हुआ था, उस दौरान अमन और उसके जीजा राजा ने नेकपाल के मामा पप्पू से मारपीट की थी. इस घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार रात करीब नौ बजे नेकपाल विवाद सुलझाने अमन और राजा से बात करने उनके घर पहुंचा. बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा बढ़ गया. इसी बीच राजा ने गुस्से में आकर तमंचा निकाला और नेकपाल के सीने पर सटाकर गोली दाग दी. गोली लगते ही नेकपाल मौके पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया.

    गोली की आवाज सुनकर इलाके के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. घायल नेकपाल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात की खबर मिलते ही एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, फॉरेंसिक टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी.

    मृतक के पिता कन्हैया लाल ने आरोप लगाया कि अमन ने पहले उनकी बेटी को भगाया था और अब बेटे की हत्या कर दी. वहीं, मृतक की मां ने कहा कि आरोपी पहले से धमकी दे रहे थे लेकिन पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की.

    एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है. उन्होंने कहा, हत्या के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

    crime news moradabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बुलडोजर चला सात दुकानों और एक कालोनी पर

    May 21, 2026

    जीटीबी स्कूल को सात दिन में खाली करने का आदेश, क्लबों को भी मिला नोटिस

    May 21, 2026

    जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निलंबित

    May 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.