Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गाजियाबाद में 7 नए पुलिस थानों का होगा निर्माण, 4 का काम शुरू
    • चंडीगढ़ नगर निगम के IDFC फर्स्ट बैंक के खाते में 116 करोड़ की गड़बड़ी, मैनेजर सहित कइयों पर केस दर्ज
    • विश्व में भारत दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बना यूक्रेन के बाद
    • यूपी में अब आम आदमी भी सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस में बुक करा सकेंगे कमरे, ऑनलाइन बुकिंग शुरू
    • राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित, अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला
    • लाइनमैन ने मीटर लगाने को मांगे दस हजार, गिरफ्तार
    • NCERT ने अब सार्वजनिक रूप से मांगी माफी, हटाया विवादित न्यायपालिका चैप्टर
    • ग्रुप हाउसिंग के अपार्टमेंट बन सकेंगे छोटे शहरों में
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुख्तार के कब्जे से मुक्त भूखंड पर बने फ्लैट गरीबों को मिले
    देश

    मुख्तार के कब्जे से मुक्त भूखंड पर बने फ्लैट गरीबों को मिले

    adminBy adminNovember 6, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 06 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को डालीबाग के एकता पार्क में आयोजित समारोह में फ्लैटों के आवंटन पत्र गरीब परिवारों को सौंपे। ये 72 फ्लैट मुख्तार अंसारी के बंगले को तोड़कर खाली कराई गई सरकारी जमीन पर बनाए गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर माफिया को चेतावनी दी कि वे अब उनकी तरफ नजर उठाकर न देखें, वरना उनका अंजाम भी वही होगा जो अन्य का हुआ है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जो राजनीतिक दल व लोग सत्ता में होने पर माफिया को पालते-पोसते थे, सत्ता से बाहर होने पर उनकी कब्र पर फ़ातिहा पढ़ रहे हैं। वे अब भी माफिया के साथ सहानुभूति रखते हैं। ऐसे लोग अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने समारोह में 10 आवंटियों को उनके मकानों के आवंटन पत्र सौंपे। कुछ आवंटी पत्र पाते ही भावुक हो गए। इस मौके पर सीएम ने कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई भूमि पर बने मकान पाने वालों को बधाई दी।

    एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश भर में अभियान चलाकर माफिया के कब्जे से अवैध भूमि को खाली कराया गया था। इसी क्रम में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप हजरतगंज के पॉश इलाके डालीबाग में माफिया मुख्तार के कब्जे से अवैध जमीन को मुक्त कराया गया था। सीएम योगी के निर्देश पर एलडीए की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए गए।

    डालीबाग में अवैध कब्जे से खाली करायी गयी लगभग 2,322 वर्गमीटर भूमि पर एलडीए ने सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लांच की। एलडीए वीसी ने बताया कि योजना में ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के 3 ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल के कुल 72 फ्लैट बनाये गये हैं। योजना की लोकेशन काफी प्राइम है। 20 मीटर चौड़ी बंधा रोड पर स्थित इस योजना से बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकन्दरबाग एवं हजरतगंज चौराहा महज पांच से 10 मिनट की दूरी पर है।

    ईडब्ल्यूएस श्रेणी के इन भवनों की कीमत 10.70 लाख रुपये रखी गयी है। योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था व दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। यहां पर बाह्य विकास कार्य जैसे रोड और पार्क का निर्माण भी किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लॉटरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।

    cm-yogi lucknow mukhtar-ansaris-land tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    गाजियाबाद में 7 नए पुलिस थानों का होगा निर्माण, 4 का काम शुरू

    March 10, 2026

    चंडीगढ़ नगर निगम के IDFC फर्स्ट बैंक के खाते में 116 करोड़ की गड़बड़ी, मैनेजर सहित कइयों पर केस दर्ज

    March 10, 2026

    विश्व में भारत दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बना यूक्रेन के बाद

    March 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.