Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीएसओ और पेट्रोलियम विभाग के अधिकारी सुबह शाम करें चेकिेंग, डीएम को दें रिपोर्ट! एजेंसियों पर लंबी लाइन और अफवाह रोकनी है तो ऑनलाइन बुकिंग और कॉमर्शियल गैस की बिक्री शुरु हो
    • नेपाल : बालेन होंगे नए प्रधानमंत्री, आरएसपी को दो-तिहाई बहुमत
    • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, चारधाम यात्रा पर यात्रियों की संख्या पर नहीं लगेगी सीमा
    • 1 अप्रैल से दिल्ली में एंट्री करने वाले कमर्शियल वाहनों पर लगेगा ज्यादा चार्ज, ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000
    • ईरान के नाम पर छाती पीटी तो कर देंगे बढ़िया वाला इलाज, संभल में सीओ कुलदीप कुमार का वायरल वीडियो
    • प्रदेश में विकल्प के तौर पर 80 लाख लीटर केरोसिन आवंटितः सीएम योगी
    • आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक, 6 बच्चों समेत 27 लोग अस्पताल में भर्ती
    • डीजीएम के घर पड़ी विजिलेंस रेड तो खिड़की से फेंकने लगे नोटों के बंडल और जेवर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोकनाथ समेत 22 पर मुकदमा, पांच करोड़ की ठगी का आरोप
    एंटरटेनमेंट

    अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोकनाथ समेत 22 पर मुकदमा, पांच करोड़ की ठगी का आरोप

    adminBy adminOctober 24, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 24 अक्टूबर। द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी में निवेश का झांसा देकर जनपद के सैकड़ों लोगों से पांच करोड़ रुपये की ठगी की गई। निवेशकों ने अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोकनाथ समेत 22 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

    ग्राम मीतली निवासी बबली ने बताया कि यह सोसाइटी भारत सरकार के कृषि मंत्रालय और सहकारी मंत्रालय में पंजीकृत है। उन्होंने इसकी चेस्ट ब्रांच समालखा, जनपद पानीपत (हरियाणा) में 1.90 लाख रुपये की एफडी कराई गई थी। इसके बाद अन्य लोगों ने रुपये निवेश किए।
    आरडी, एफडी, सुकन्या योजना, आयुष्मान, प्लान, सेविंग अकाउंट्स, एटीएमएम जैसी पालिसी में रकम निवेश कराई गई। डिजिटल एप व साफ्टवेयर के द्वारा डिजिटल प्वाइंट लेकर निवेश के लिए कैश को चेस्ट ब्रांचों में जमा किया जाता था। सैकड़ों लोगों से पांच करोड़ रुपये की ठगी की गई है।

    आरोप है कि 27 नवंबर 2024 को कंपनी ने लेनदेन का साफ्टवेयर बंद कर दिया था। वह और अन्य परिचित समालखा स्थित ब्रांच पर गए, जहां पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बार-बार झूठ बोलकर गुमराह किया गया। दूसरे सुविधा केंद्र संचालकों और एजेंटों के साथ भी धोखाधड़ी की गई है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    कंपनी का प्रमोशन करते थे अभिनेता श्रेयश तलपड़े और आलोकनाथ
    पांच करोड़ रुपये की ठगी के मुकदमे में आरोपी बनाए गए अभिनेता श्रेयश तलपड़े और आलोकनाथ कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बताए जाते थे और ये दोनों विभिन्न कार्यक्रमों में कंपनी का प्रमोशन करते थे। इनके अलावा समीर अग्रवाल कंपनी के एमडी हैं और पंकज अग्रवाल पीए हैं, जो दुबई भाग गए। बाकी 18 आरोपी कंपनी के एजेंट हैं।

    ये हैं आरोपित
    पुलिस के मुताबिक मुकदमे में प्रचार-प्रसार हेड आफिस अभिनेता श्रेयस तलपड़े व अभिनेता आलोकनाथ निवासी मुंबई, एमडी हेड आफिस समीर अग्रवाल निवासी मुंबई, पीए हेड आफिस पंकज अग्रवाल निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश), हाल निवासी दुबई, ट्रेनर हेड आफिस संजय मुदगिल निवासी भजला बड्डा (हिमाचल प्रदेश), एडवाइडर मैनेजर हेड आफिस आरके सेट्टी (राधा कृष्ण सेट्टी) निवासी मुंबई, बैकिंग मैनेजमेंट हेड आफिस (एटीएम व कैश की देखरेख) परीक्षित पारसे निवासी इंदौर, मैनेजमेंट हेड आफिस (डिजिटल एप प्वाइंट देखरेख) नरेंद्र नेगी निवासी इंदौर, राकेश कुमार, नरेश कुमार निवासी ग्राम पवेसरा, सुभाष सैनी आदर्श नगर सोनीपत, आकाश श्रीवास्तव निवासी अंबाला व हाल निवासी चंडीगढ़, पप्पू शर्मा, चेस्ट ब्रांच संचालक तारामुनि निवासी न्यू मुखीला कालोनी पानीपत, गीता, बिजेंद्र सिंह निवासी मच्छरौली समालखा पानीपत, पूनम सांगवान निवासी रोहतक, रामकुमार झा, अंजू निवासी ऊंचा रोड व हाल निवासी टीडीआइ सिटी पानीपत, कंपनी क्लर्क शबाब हुसैन शामिल हैं।

    सीबीआइ या ईडी से कराई जाए जांच
    पीड़ितों ने कहा कि वे बहुत परेशान हैं। धमकी मिलने से भय का माहौल है। इनमें से कई ने आत्महत्या जैसी बात भी कही। उनकी मांग है कि मामले की जांच सीबीआइ या ईडी से कराई जाए।

    bagpat investment-scam tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    डीएसओ और पेट्रोलियम विभाग के अधिकारी सुबह शाम करें चेकिेंग, डीएम को दें रिपोर्ट! एजेंसियों पर लंबी लाइन और अफवाह रोकनी है तो ऑनलाइन बुकिंग और कॉमर्शियल गैस की बिक्री शुरु हो

    March 13, 2026

    नेपाल : बालेन होंगे नए प्रधानमंत्री, आरएसपी को दो-तिहाई बहुमत

    March 13, 2026

    उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, चारधाम यात्रा पर यात्रियों की संख्या पर नहीं लगेगी सीमा

    March 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.