Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
    • छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
    • 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
    • टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
    • छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
    • ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
    • मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
    • भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आज से 20 अक्टूबर तक इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश
    देश

    आज से 20 अक्टूबर तक इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश

    adminBy adminOctober 16, 2025No Comments30 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 16 अक्टूबर। देश भर से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी हो रही है। इसी के साथ उत्तर भारत में ठंड का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। IMD ने 16 से 20 अक्टूबर तक ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में चक्रवाती हवाओं के साथ बारिश की संभावना जाहिर की है। केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान गिरेगा और सर्दी का सितम बढ़ेगा। वहीं, IMD ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में बीच-बीत में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही, अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।
    दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना नहीं है। यहां ठंड बढ़ने की संभावना है।

    यूपी का मौसम
    लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 16 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. फिलहाल बारिश और आंधी को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं. 18 और 19 अक्टूबर को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है.

    लखनऊ में आज गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा. यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में अब हल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं. यही हवाओं के कारण धीरे-धीरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी. जिससे ठंड और बढ़ेगी.

    बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे
    बिहार में आज बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. हालांकि कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे. पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में गर्मी परेशान कर सकती है. जुलाई और अगस्त के महीने में भारी बारिश के चलते बिहार के कई शहरों में बाढ़ आ गई थी. 

    delhi Weather tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update Weather
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य

    July 11, 2026

    छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी

    July 11, 2026

    1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.