Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सास के साथ अवैध संबंध के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, 7 साल पहले हुई थी शादी
    देश

    सास के साथ अवैध संबंध के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, 7 साल पहले हुई थी शादी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 7, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कासगंज 07 अक्टूबर। कासगंज में सास से अफेयर के चक्कर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी का शव ससुराल के बरामदे में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मायके वाले जब पहुंचे, तो पति घर छोड़कर भाग चुका था।
    शादी के छह महीने बाद ही सास और दामाद में अवैध संबंध बन गए। पत्नी की मां और उसके पति के कुछ आपत्तिजनक फोटो भी सामने आए हैं। घटना के बाद पति फरार है, जबकि मां अपने घर पर है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
    पति के अपनी मां से अवैध संबंध का जब शिवानी विरोध करती तो उसके साथ मारपीट होती। बताया जा रहा है कि प्रमोद और प्रेमवती मिलकर नारायण सिंह को भी पीटते थे। मानसिक तनाव के बीच एक दिन शिवानी अपनी ससुराल में मृत पाई गई। उसकी हत्‍या हुई या आत्‍महत्‍या की, अब तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मायके वालों को जब खबर लगी तो वह शिवानी के ससुराल सिढ़पुरा क्षेत्र के नगला पारसी पहुंचे। बेटी की लाश चारपाई पर पड़ी थी और दामाद प्रमोद फरार था।

    24 वर्षीय शिवानी गंजडुंडवारा क्षेत्र के पालिया गांव की रहने वाली थी। पिता नारायण सिंह ने बताया कि 2018 में शिवानी की शादी नगला पारसी के रहने वाले प्रमोद से की थी। प्रमोद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। छोटी बेटी शिवानी की शादी धूमधाम से की थी। करीब 6 महीने बाद ही उसकी पत्नी प्रेमवती के दामाद के साथ अवैध संबंध हो गए।
    दूसरी ओर, शिवानी की सास नारायन देवी का कहना है कि बहू को उसकी मां ने मरवाया है। मेरी समधन के मेरे बेटे प्रमोद से संबंध थे। बहू की मां मेरे बेटे के साथ रहना चाहती थी। वह अपनी बेटी से कहती थी कि तू फांसी लगाकर मर जा। शिवानी की 2 बेटियां हैं। इनमें एक ढाई साल और दूसरी 6 महीने की है।
    वहीं थाना सिढ़पुरा प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि उन्हें रविवार रात साढ़े 8 बजे घटना की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। मौके पर जाकर देखा तो महिला का शव चारपाई पर पड़ा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। ससुराल के लोग फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

    crime news kasganj tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.