लखनऊ 06 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 82 पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के तहत कई अफसरों को नए और महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि राजधानी लखनऊ में राकेश कुमार शर्मा को एसीओ सेक्टर का डिप्टी एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि अयोध्या में विकास राय को उपाधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है।
विनोद कुमार दुबे को सहायक सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र, विपिन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस मेरठ, राकेश कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ सेक्टर लखनऊ बनाया गया है। भैया संतोष कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कौशांबी, विकास राय को पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या, सुनील कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक सुल्तानपुर, शेषधर पांडेय को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त और धर्मेंद्र कुमार यादव को पुलिस उपाधीक्षक सीतापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी, धर्मेंद्र सिंह यादव को सहायक सेनानायक 4वीं वाहिनी एसएसएफ मथुरा, गंगा प्रसाद को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ सेक्टर आगरा, जिज्ञासा पाराशर को पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ, उमाशंकर यादव को पुलिस उपाधीक्षक सीआईडी सेक्टर गोराखपुर, रामकृष्ण द्विवेदी को पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी और कुशलपाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक इटावा बनाया गया है। भरत कुमार गौतम को पुलिस उपाधीक्षक गाजीपुर, प्रदीप कुमार पालीवाल को पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू मेरठ, बृजेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक सीतापुर बनाया गया है।
इसके साथ ही राकेश कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बलिया, रविन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक मुजफ्फरनगर, राजेश दीक्षित को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा, शैलेन्द्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू सेक्टर वाराणसी और नवरत्न गौतम को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है। वीरेंद्र कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कुशीनगर, राजेश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक एटा, रविन्द्र कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ प्रयागराज, सुरेश कुमार मिश्र को पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू गोंडा, दया शंकर द्विवेदी को मंडलाधिकारी बरेली और पवन कुमार वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू मुरादाबाद, देवकी नंदन को पुलिस उपाधीक्षक रामपुर, विवेक वार्ष्णेय को पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू अयोध्या और रमेश चंद्र यादव को सहायक सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी बनाया गया है।
देवीवर शुक्ला को पुलिस उपाधीक्षक यूपी पुलिस भर्ती एवंप्रोन्नति बोर्ड लखनऊ, बबलू प्रसाद गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद, आनंद कुमार ओझा को सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर कमिश्नरेट, दिनेश कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, पवन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक बहराइच, हारून राशिद को सहायक सेनानायक यूपी विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी लखनऊ बनाया गया है।
सतेंद्र कुमार राव को पुलिस उपाधीक्षक देवरिया, अजय कुमार सिंह को सहायक सेनानायक 6वीं वाहिनी एसएसएफ अयोध्या, विपिन कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक यातायात निदेशालय यूपी लखनऊ, राजेश कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट, सूक्ष्म प्रकाश को सहायक सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, मीनाक्षी शर्मा प्रथम को सहायक सेनानायक 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली और इंद्रपाल सिंह को मंडलाधिकारी सहारनपुर बनाया गया है।