Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गुजरात और कर्नाटक के स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार से अब देश के 25 करोड़ बच्चे भी हो सकते हैं लाभांवित, सरकार पूर्णता और शुद्धता के लिए बनाए निगरानी समिति, फर्जी स्कूलों पर ?
    • आमदनी और टीआरपी बढ़ाने के लिए फिल्मी अदाकारा युवा पीढ़ी के बारे में भी सोचें
    • पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार और उनकी हत्या तथा चर्म पर पहुंच रहे भीड तंत्र को रोका जाए चाहे कुछ भी करना पड़े, केरल में मजदूर रामनारायण की हत्या क्यों?
    • डॉक्टरों ने डिलीवरी करते हुए पेट में छोड़ा आधा मीटर कपड़ा, CMO समेत 6 पर FIR
    • गैंगस्टर विनय त्यागी की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत, हरिद्वार में बदमाशों ने मारी थी गोली
    • सलमान खान ने फार्महाउस पर मनाया अपना 60वां जन्मदिन, सजी स्टार्स की महफिल
    • 10 खापों की पंचायत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के हाफ पैंट पहनने और स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर लगाया प्रतिबंध
    • हाईवे पर 85 लाख की लूट में 6 बदमाश गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अकासा एयरलाइंस विमान में टेकऑफ से पहले आई खराबी, 143 यात्रियों को सुरक्षित उतारा
    देश

    अकासा एयरलाइंस विमान में टेकऑफ से पहले आई खराबी, 143 यात्रियों को सुरक्षित उतारा

    adminBy adminSeptember 26, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी 26 सितंबर। वाराणसी एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बंगलूरू के लिए रवाना होने वाली अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट क्यूपी 1424 उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। उस समय विमान में कुल 143 यात्री सवार थे। तीन घंटे तक इंजीनियर गड़बड़ी खोजते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में कुछ यात्रियों को पास के होटल में ठहराया गया। कुछ यात्रियों ने टिकट रद्द करा के पैसे वापस ले लिए।

    मुंबई से क्यूपी 1491 नंबर की फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट पर शाम लगभग 7.20 बजे उतरी थी। यही विमान महज आधे घंटे बाद क्यूपी 1424 बनकर वाराणसी से बंगलूरू के लिए 7.55 बजे उड़ान भरने वाली था। यात्रियों को बोर्डिंग कराने के बाद विमान को एप्रन से पुश बैक कर रनवे की ओर भेजा ही जा रहा था कि तभी पायलट को टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को रनवे से रोककर दोबारा एप्रन पर खड़ा कर दिया गया। तकनीकी टीम ने तत्काल जांच शुरू की और विमान को उड़ान योग्य बनाने की कवायद देर रात 10.55 तक जारी रही।

    अचानक आई इस समस्या से यात्रियों को तीन घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में ही इंतजार करना पड़ा। एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के चलते विमान उड़ान नहीं भर सका। विमान को ग्राउंड पर खड़ा करना पड़ा।

    विमान यात्रियों को एयरलाइंस के द्वारा नजदीकी होटल में रात्रि विश्राम की व्यवस्था कराई गई है। अगले दिन यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना किया जायेगा। वहीं कुछ यात्रियों ने अपने टिकट का रिफंड को लेकर यात्रा को निरस्त कर एयरपोर्ट से वापस चले गए।

    akasa-airlines-plane tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news varanasi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    गुजरात और कर्नाटक के स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार से अब देश के 25 करोड़ बच्चे भी हो सकते हैं लाभांवित, सरकार पूर्णता और शुद्धता के लिए बनाए निगरानी समिति, फर्जी स्कूलों पर ?

    December 27, 2025

    आमदनी और टीआरपी बढ़ाने के लिए फिल्मी अदाकारा युवा पीढ़ी के बारे में भी सोचें

    December 27, 2025

    पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार और उनकी हत्या तथा चर्म पर पहुंच रहे भीड तंत्र को रोका जाए चाहे कुछ भी करना पड़े, केरल में मजदूर रामनारायण की हत्या क्यों?

    December 27, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.