Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छोटे-मोटे सभी तरह के अपराधों के निस्तारण के लिए कुछ शर्तों के साथ पंच और पंचायतों के फैसलों को दी जाये मान्यता
    • सरकार महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के साथ ही अहिल्याबाई होल्कर को भी दे भारत रत्न
    • 2027 के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को बांधे रखने में सफल विधायकों नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंत्रिमंडल और निगमों में मिल सकता है स्थान, रालोद के कोटे से भी मंत्री औ निगम अध्यक्ष के साथ ही डॉ सांगवान को मिल सकती है जिम्मेदारी
    • 138 डिग्री, डिप्लोमा व प्रमाण पत्र रखते हैं दशरथ
    • 10,000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड दीपिका पादुकोण ने बनाया
    • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब बाइक-ऑटो या ट्रैक्टर दिखा तो 20 हजार जुर्माना
    • माता-पिता तेंदुए के जबड़े से मासूम को खींच लाए
    • दुष्कर्म का आरोप लगाकर बदलवाया सिपाही का धर्म
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»डायरेक्टर आरडी नारायणमूर्ति का 59 की उम्र में निधन
    एंटरटेनमेंट

    डायरेक्टर आरडी नारायणमूर्ति का 59 की उम्र में निधन

    adminBy adminSeptember 24, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई 24 सितंबर। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक आर डी नारायणमूर्ति का मंगलवार रात को निधन हो गया. पिछले एक सप्ताह से उनका चेन्नई के ओमानदुरार सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था. नारायणमूर्ति 59 वर्ष के थे. उनके परिवार में पत्नी हंसवेनी और पुत्र लोकेश्वरन हैं. नारायणमूर्ति को तमिल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘मनधाइ थिरुदीवित्तई’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें प्रभु देवा, वडिवेलु और गायत्री जयारमन जैसे कलाकार थे.

    उनके परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि नारायणमूर्ति का एक हफ्ते से अस्पताल में इलाज चल रहा था और मंगलवार रात उनका निधन हो गया. उन्होंने बताया कि नारायणमूर्ति का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा जब उनके बेटे, जो लंदन में काम करते हैं, घर लौट आएंगे.

    तब तक आरडी नारायणमूर्ति का पार्थिव शरीर चेन्नई के एक निजी अस्पताल में रखा जाएगा. यहां से शुक्रवार को कांचीपुरम जिले के पम्मल स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा. यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. निर्देशक नारायणमूर्ति के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

    फिल्म ‘मनधाइ थिरुदीवित्तई’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस गायत्री जयारमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शोक जताया है. उन्होंने लिखा, “अगर मैं आज तक मंजा काटू मैना के नाम से जानी जाती हूं, तो इसका श्रेय निर्देशक नारायणमूर्ति सर को जाता है, जिन्होंने मेरी पहली तमिल फिल्म ‘मनधाइ थिरुदीवित्तई’ बनाई थी. सालों बाद हमने नंदिनी धारावाहिक में भी साथ काम किया, वो अपने काम के प्रति एक समर्पित व्यक्ति थे.”

    24 साल भी हिट हैं आरडी नारायणमूर्ति की इस फिल्म के गाने
    गायत्री जयारमन ने आगे लिखा, “आज सुबह उनके निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति. जिस तरह 24 साल बाद भी फिल्म और उसके गानों को लोगों ने याद रखा है, वैसे ही आपको भी हमेशा याद रखा जाएगा, सर. ओम शांति.” निर्देशक नारायणमूर्ति ने ‘मनधाइ थिरुदीवित्तई’ और ‘ओरु पोन्नु ओरु पैयान’ जैसी कई तमिल फिल्मों का निर्देशन किया था. उनकी फिल्म ‘मनधाइ थिरुदीवित्तई’ के गाने काफी हिट हुए थे. इनकी फिल्म के कुछ कॉमेडी सीन्स आज भी दर्शकों के बीच प्रसिद्ध हैं.

    Director RD Narayanamurthy passes away entertainment south-cinema tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    छोटे-मोटे सभी तरह के अपराधों के निस्तारण के लिए कुछ शर्तों के साथ पंच और पंचायतों के फैसलों को दी जाये मान्यता

    April 13, 2026

    सरकार महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के साथ ही अहिल्याबाई होल्कर को भी दे भारत रत्न

    April 13, 2026

    2027 के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को बांधे रखने में सफल विधायकों नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंत्रिमंडल और निगमों में मिल सकता है स्थान, रालोद के कोटे से भी मंत्री औ निगम अध्यक्ष के साथ ही डॉ सांगवान को मिल सकती है जिम्मेदारी

    April 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.