Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
    • पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में 11, 12, 13 सितंबर को मूसलाधार बारिश का अलर्ट
    देश

    यूपी में 11, 12, 13 सितंबर को मूसलाधार बारिश का अलर्ट

    adminBy adminSeptember 8, 2025No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 08 सितंबर। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला थमने से गर्मी और उमस का सितम जारी हो गया है। मौसम में अधिक आद्रता होने के कारण उमस भरी गर्मी बरकरार रही. पिछले दो-तीन दिनों से लखनऊ में ऐसा ही मौसम है. साथ ही 10 से लेकर 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं. अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

    मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिन यानी पूरे 72 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 11 सितंबर से भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। भारी बारिश की शुरुआत प्रदेश के तराई बेल्ट के अलग-अलग हिस्सों से हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से 11 सितंबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद भारी बारिश का दायरा बढ़ सकता है। प्रदेश में भारी बारिश के क्रम में 12 और 13 सितंबर को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग ने आज यूपी के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने मुताबिक आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.

    मौसम विभाग अनुसार, इस समय प्रदेश में कोई मौसमी चक्र सक्रिय नहीं है. इसके चलते बारिश में कमी देखने को मिलेगी. कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं अगर प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

    आज प्रदेश के मुरादाबाद, मेरठ, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी और गाजीपुर जिले में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है. वहीं चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर जिले में कुछ स्थानों पर बारिश गरज-चमक के साथ बौछारें पड़न सकती हैं.

    इन जिलों में शुष्क रहेगा मौसम
    मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फरनगर, गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, अमरोहा, संभल, बिजनौर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिले में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

    मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अभी छिटपुट बारिश जारी रहेगी, लेकिन 11 सितंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक प्रदेश में 11, 12 और 13 सितंबर को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 11 सितंबर को प्रदेश के तराई बेल्ट में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। उससे पहले मौसम जस का तस बना रहेगा।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग

    May 23, 2026

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 23, 2026

    जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.