Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    • आर्थिक तंगी में मां ने बेटी का गमछे से गला दबाकर की हत्या
    • कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर साइबर ठगी, जारी की एडवाइजरी
    • दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों में सभी भारत के, इनमें यूपी के 13 शहर, 35 शहरों में रात में भी गर्म हवाएं चलीं
    • भारत-साइप्रस में रक्षा समेत छह क्षेत्रों में सहमत बनी
    • ‘वायु अस्त्र-1’ हवा में टारगेट बदलने वाले स्वदेशी ड्रोन का परीक्षण
    • श्रीराम और माता सीता वनवास के दौरान खाते थे काफल फल
    • अमरीका अभी ईरान पर हमला नहीं करेगा, शांति वार्ता को और समय
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बनारस में बनेंगे 3 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स; पटरी दुकानदारों-फेरी वालों को मिलेंगी दुकानें, पीएम मोदी 2 अगस्त को देंगे तोहफा
    देश

    बनारस में बनेंगे 3 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स; पटरी दुकानदारों-फेरी वालों को मिलेंगी दुकानें, पीएम मोदी 2 अगस्त को देंगे तोहफा

    adminBy adminJuly 29, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी 21 जुलाई। काशी में पटरी दुकानदारों और फेरी वालों के दिन अब बहुरने वाले हैं. वाराणसी नगर निगम ने काशीनगरी को जाम से मुक्त कराने और पटरी दुकानदारों-फेरी वालों को स्थापित करने के लिए नई योजना बनाई है. इससे जहां इन छोटे व्यवसायियों को फायदा होगा वहीं, नगर निगम की आय भी बढ़ेगी.

    बता दें कि बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र को बेहतर बनाने और लोगों को बेहतर विकल्प के साथ विकास के नए-नए स्वरूप दिखाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी है. अप्रैल में प्रधानमंत्री ने वाराणसी आकर बनारसियों को बड़ी सौगातें दीं. अब 2 अगस्त को प्रधानमंत्री फिर से बनारस आ रहे हैं और इस बार माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री फिर से बनारस को लगभग 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं की सौगात देंगे.

    ऐसे में बनारस में कुछ नए प्रोजेक्ट जिनका शिलान्यास भी हो सकता है, उसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं. इनमें वाराणसी नगर निगम के 21 करोड़ रुपए की लागत से 3 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण के साथ प्रधानमंत्री एक नए स्वरूप में बनारस को तोहफा देकर काशी के विकास को और तेज कर सकते हैं.

    फिलहाल यह 3 कॉम्प्लेक्स वाराणसी नगर निगम अपनी इनकम बढ़ाने के लिए बना रहा है. साथ ही इसे बनारस में फुटपाथ और फेरी वालों को विस्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम मना जा रहा है.

    दरअसल वाराणसी नगर निगम में 2 साल के महापौर के कार्यकाल के पूरे होने के साथ ही विकास योजनाओं को गति देने की तैयारी शुरू की है. ऐसे में वाराणसी में 3 ऐसे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी हो रही है, जिनके बनने के बाद बनारस की गलियों-सड़कों से अतिक्रमण तो हटेगा साथ ही दुकानों से आने वाले किराए से नगर निगम का राजस्व भी बढ़ेगा.

    वाराणसी नगर निगम जिन 3 कॉम्प्लेक्स को अपनी जमीनों पर बनवाने जा रहा है, वह अब तक वाराणसी नगर निगम के लिए लाभ की दृष्टि से फायदे का सौदा नहीं थी. शहर में होने के बाद भी इन जमीनों का इस्तेमाल नगर निगम नहीं कर पा रहा था. लेकिन, अब नगर निगम इन जमीनों के जरिए एक तरफ जहां अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले लगभग 220 से ज्यादा परिवारों को पक्की दुकान उपलब्ध करवाएगा, वहीं अतिक्रमण को हटाते हुए जाम के लिए भी बड़ा काम होगा.

    वाराणसी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाने जा रहा है, जिसमें तीन अलग-अलग जगह को चिह्नित भी कर लिया गया है. इसका प्लान तैयार करके इसकी बिल्डिंग का स्केच और डिजाइन भी तैयार करवा दिया गया है.

    उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर भी हो गया और जल्द ही इस पर काम शुरू होने जा रहा है. शहर के शिवपुर इलाके में कॉम्प्लेक्स की लागत 3.57 करोड़, सिगरा नगर निगम पेट्रोल पम्प, जिसकी लागत 4.74 करोड़, बेनियाबाग की लागत 12.41 करोड़ रुपए से नगर निगम की भूमि पर बड़े व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा. व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बनने से नगर निगम को लगभग 02 करोड़ मासिक आय होगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां

    May 23, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर साइबर ठगी, जारी की एडवाइजरी

    May 23, 2026

    दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों में सभी भारत के, इनमें यूपी के 13 शहर, 35 शहरों में रात में भी गर्म हवाएं चलीं

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.