Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 72 साल बाद एक ही दिन में अमावस्या-प्रतिपदा, डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
    • चीन में ह्यूमननाइड रोबोट को लिया हिरासत में
    • समाज उपयोगी सिद्ध होगी कवि सुमनेश सुमन की पत्रिका समय शिवाया
    • चारधाम यात्रा में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर के 50-60 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे
    • Instagram पर अब बदल सकेंगे अपनी आवाज, आ गया है शानदार Voice Effects फीचर
    • केसी त्यागी ने किया जदयू से किनारा
    • शाकुंभरी में पहचान अभियान चलाएंगे यशवीर महाराज
    • रील बनाने के जुनून में पिता को बोरे में भरकर कूरियर करने निकली बेटी, पुलिस ने पकड़ा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पनवेल रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार
    देश

    पनवेल रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 29, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 19 जुलाई। एनसीबी बेंगलुरु और आरपीएफ मुंबई के संयुक्त अभियान में पनवेल रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स जब्त की गई. इस मामले में एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है.
    एनसीबी बेंगलुरु को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12618 ‘मंगला एक्सप्रेस’ में एक यात्री भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर आ रही है. जैसे ही ट्रेन पनवेल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंची टीम ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

    इस तलाशी अभियान के दौरान कोच ए-2, सीट संख्या 27 पर एक नाइजीरियाई महिला एक बच्चे के साथ मिली. इसके हाथ में एक बहुरंगी ट्रेवल बैग था. पूछताछ में उसने अपना नाम एट्टुमुदोन डोरिस बताया. इस महिला के पास नाइजीरियाई पासपोर्ट संख्या थी.
    इस महिला के साथ एक छोटा बच्चा भी था. महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम ‘मिरेकल’ है. उसने यह भी बताया कि बच्चा उसका है. महिला को उसके बच्चे और सामान के साथ आगे की पूछताछ के लिए आरपीएफ पोस्ट पनवेल लाया गया. वहाँ उसके सामान की गहन जाँच की गई.

    फिर, उसके बहुरंगी ट्रैवल बैग में अधिकारियों को रबर शीट के कपड़े में लिपटे दो आयताकार काले पैकेट मिले, जिन पर ‘विंटेज’ लिखा था. जब उन्होंने उन्हें खोला तो उनमें सफेद पाउडर के दो पैकेट मिले. ड्रग डिटेक्शन किट से उनकी जांच करने पर पता चला कि उनमें कोकीन है. महिला के पास से 2.002 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई.

    इस मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य 36 करोड़ रुपये है. मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इस बड़े अभियान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) बेंगलुरु, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पनवेल और आपराधिक जांच शाखा (सीआईबी) कुर्ला ने संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
    इस मामले में गिरफ्तार महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    72 साल बाद एक ही दिन में अमावस्या-प्रतिपदा, डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

    March 18, 2026

    चीन में ह्यूमननाइड रोबोट को लिया हिरासत में

    March 18, 2026

    समाज उपयोगी सिद्ध होगी कवि सुमनेश सुमन की पत्रिका समय शिवाया

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.