मेरठ, 07 अगस्त (प्र)। 15 अगस्त से करीब सवा लाख गृहकर के बकायेदारों को ब्याज से मुक्ति मिलेगी। नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना शुरू हो रही है। इस योजना के तहत गृहकर के बकायेदारों को गृहकर की ब्याजरहित धनराशि तीन किश्तों में जमा करने का मौका मिल सकेगा। यह योजना 15 नवंबर तक लागू रहेगी। दरअसल, प्रदेश सरकार ने हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में गृहकर के बकायेदारों को ब्याज से मुक्ति के लिए ओटीएस योजना लागू करने का ऐलान किया था। इस योजना में जिन लोगों ने गृहकर जमा नहीं किया है। उन्हें अब गृहकर जमा करने पर ब्याज से मुक्ति मिलेगी। यानी उन्हें गृहकर की मूल राशि ही अदा करनी पड़ेगी। इस योजना में गृहकर पर एक रुपये का ब्याज से लेकर करोड़ों तक के ब्याज की माफी की जाएगी। यानी योजना का लाभ हर बकायेदार ले सकता है। इस योजना में गृहकरदाता को पंजीकरण कराना होगा । उन्हें यह भी बताना होगा कि बकाया एकमुक्त जमा करेंगे या किश्तों में। पंजीकरण नगर निगम के दफ्तर के अलावा ऑनलाइन यानी नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर भी किया जा सकता है। स्कीम 15 अगस्त से शुरू हो रही है। एक माह के अंदर रजिस्ट्रेशन कराने वाले गृहकरदाता को ही तीन मासिक किश्त में राशि को जमा करने का मौका मिलेगा। ऐसा नहीं कि 15 नवंबर को पंजीकरण कराएं और तीन किश्तों में पैसा जमा करने की मांग करें। उन्हें एक किश्त में ही पैसा जमा करना होगा। महानगर में करीब सवा लाख गृहकर के बकायदार हैं। उन्हें ब्याजमुक्ति का लाभ मिल सकेगा । उदयभान कर अधिकारी ने बताया कि ओटीएस योजना से नगर निगम को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।
Trending
- देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
- फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
- 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
- कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
- नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
- रेप में तरूण तेजपाल दोषी करार, 10 साल की सजा
- सबसे वफादार रहे, मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ : मायावती
- विमार्न इंधन में एथनॉल मिश्रण नहीं : नागरिक उड्डयन मंत्री

