मेरठ, 05 जुलाई (प्र)। दौराला में पुलिस कांस्टेबल से मारपीट और अभद्रता करने वाले पांच कांवड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह सभी कांवड़ियां दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसएसपी अविनाश पांडेय ने कहा कि सभी कांवड़ियों की पहचान हो गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
घटना गत बीती रात करीब तीन बजे दौराला क्षेत्र में धरम होटल के सामने हुई। दिल्ली की देवकी कॉलोनी निवासी विकास मिश्रा अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र के हैबतपुर निवासी सोनू यादव और गुड्डू की बाइक विकास मिश्रा के जत्थे से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।
सिपाही पर किया डंडे से हमला हंगामा देखकर कुछ दूरी पर ड्यूटी कर रहे यूपी पुलिस के सिपाही दिनेश और उनके साथी मौके पर पहुंचे। सिपाही दिनेश ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन एक गुट पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया। आरोप है कि कांवड़ियों ने सिपाहियों के साथ हाथापाई की और डंडों से हमला कर दिया। हमले में कांस्टेबल दिनेश के सिर में चोट लग गई।
चोटिल कांवड़ियों को दिलाया उपचार सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने सोनू, आयुष, सागर, विकास और गुड्डू समेत घायलों को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायल कांस्टेबल का भी वहीं उपचार कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बाइक सवार कांवड़िया हरिद्वार जल लेने जा रहे थे।
हाईवे के होटल पर छूट गया था बैग रास्ते में हाईवे स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान उनका बैग छूट गया था। बैग लेने के लिए वे नंगली गेट कट से कांवड़ियों के लिए आरक्षित मार्ग पर बाइक लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कांवड़ियों के जत्थे से उनकी बाइक टकरा गई और विवाद शुरू हो गया। पांच कांवड़ियों के खिलाफ रिपोर्ट एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि जिस कांस्टेबल से अभद्रता की गई है, वह कांवड़ियों के वेश में ड्यूटी पर था। दूसरे पक्ष का कांवड़िया समझकर यह मारपीट की गई है। इस मामले में दिल्ली की दुग्गल कालोनी निवासी आयुष, सागर और विकास मिश्रा के अलावा जैदपुर दोधपुर सरन बिहार निवासी सोनू और उसके साथी गुड्डू के खिलाफ प्राथमिकता दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है।
Trending
- ग्राहकों की मंजूरी बड़े लेनदेन पर मांगी जाएगी
- शीर्ष प्रबंधन के लिए न्यूनतम आयु 21 साल से घटाकर 18 वर्ष करने का प्रस्ताव
- मिलावटी शराब बनाने और बेचने के मामले में महिला समेत पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
- कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने की विवि की स्मारिका की प्रशंसा
- पुलिस पर हमले-बलवे में शामिल कांवड़ियों पर मुकदमा दर्ज
- राज्य सरकार ने किए 4 कमिश्नर समेत 13 आईएएस इधर से उधर
- सीबीएसई स्कूलों में स्थापित होंगी एनएसएस सेल्फ फाइनेंसिंग यूनिट की शाखाएं
- कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा

