मेरठ, 05 जुलाई (प्र)। सदर थाना क्षेत्र में स्थित सोफिया स्कूल के पास गत रात एक कार गैराज में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। गैराज में खड़ी कई कार व उसमें रखा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सदर बाजार निवासी इस्लामुद्दीन ने पुलिस को कहा कि उनका सोफिया स्कूल के पास कार का गैराज है। वह रात आठ बजे गैराज बंद कर घर चलो गए थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे गैराज से आग की लपटें उठता देख स्थानीय लोगों ने फोन कर पीड़ित को जानकारी दी। सूचना पर वह परिवार के साथ पहुंचे। कुछ ही देर में आग की लपटें आसमान
को छूने लगी। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती रही। बाद में दमकल की टीम ने दो गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया। गैराज में खड़ी कई कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
इसके अलावा गैराज में रखे उपकरण, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। सीएफओ आरके सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम पहुंची थी। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना दिख रही है।
Trending
- शीर्ष प्रबंधन के लिए न्यूनतम आयु 21 साल से घटाकर 18 वर्ष करने का प्रस्ताव
- मिलावटी शराब बनाने और बेचने के मामले में महिला समेत पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
- कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने की विवि की स्मारिका की प्रशंसा
- पुलिस पर हमले-बलवे में शामिल कांवड़ियों पर मुकदमा दर्ज
- राज्य सरकार ने किए 4 कमिश्नर समेत 13 आईएएस इधर से उधर
- सीबीएसई स्कूलों में स्थापित होंगी एनएसएस सेल्फ फाइनेंसिंग यूनिट की शाखाएं
- कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा
- कार गैराज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना दिख रही

