Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान
    • कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल
    • 3,000 अफसरों ने सीएपीएफ कानून को दी चुनौती, शौर्य चक्र विजेताओं सहित पदोन्नति में पिछड़े कैडर अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
    • ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के नक्शे से ‘गायब’ ‘पूर्वोत्तर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी
    • अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश
    • 10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ
    • रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता
    • सीओ के साथ केक काट रहे फर्जी पुलिस अधिकारी राहुल का वीडियो वायरल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश
    देश

    अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश

    adminBy adminAugust 3, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 03 अगस्त (प्र)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने कांवड़ यात्रा के चलते विश्वविद्यालय परिसर एवं कालेजों में अवकाश के कारण यूजी (स्नातक) एवं परास्नातक (पीजी) की प्रथम मेरिट से होने वाले प्रवेश की तिथियों में एक बार फिर बदलाव किया है। अब प्रथम मेरिट से प्रवेश आगामी 17 से 19 अगस्त तक होंगे। पहले ये प्रवेश 13 व 14 अगस्त को होने थे। जिला-प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के चलते सभी कालेजों एवं विश्वविद्यालय में भी तीन से लेकर 12 अगस्त तक अवकाश की घोषणा कर दी है।

    प्रशासन ने यह आदेश शनिवार को देर रात किया। इस अवधि में कालेज व विश्वविद्यालय के भी पूर्ण रूप से बंद रहने का आदेश डीएम डा. वीके सिंह ने जारी किया है। वहीं, विश्वविद्यालय ने इससे पूर्व ही परिसर एवं कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया था। अब इस आदेश में रविवार को संशोधन जारी किया गया है। विश्वविद्यालय ने परिसर विभाग एवं संबद्ध कालेजों एवं संस्थानों को यह आदेश जारी किया है।

    यह आदेश सभी स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों (बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोट्र्स, बीए एलएलबी, बीकाम एलएलबी एवं एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों को छोड़कर) लागू होगा। इसके तहत स्नातक एवं परास्नातक के सभी सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र-26-27 में प्रवेश के लिए प्रथम वरीयता (मेरिट लिस्ट) सूची तैयार करने एवं प्रवेश कन्फर्म करने के लिए समय-सारिणी जारी की गई है।

    अब 12 से 14 अगस्त तक परिसर विभाग एवं कालेज तथा संस्थान उक्त पाठ्यक्रमों में पंजीकृत अभ्यर्थियों का डेटा अपनी समर्थ लागिन आइडी एवं पासवर्ड से लागिन करके पाठ्यक्रमवार डाउनलोड कर अंक प्रतिशत, भारांक, आरक्षण नियमों व स्पोटर्स कोटा के हिसाब से प्रथम मेरिट लिस्ट तैयार करेंगे।

    ऐसे होगी प्रवेश की प्रक्रिया
    आगामी 17 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर विभाग प्रवेश संपुष्टि के लिए प्रथम वरीयता सूची में स्थान पाए विद्यार्थियों का प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए 17 से 19 तक अपने प्रवेश पोटर्ल से शड्यूल जारी करेंगे। साथ ही 17 अगस्त को कालेज एवं संस्थान प्रथम वरीयता सूची में स्थान पाए विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए 17 से 19 अगस्त तक एडमिशन आफर शेड्यल अपने प्रवेश पोटर्ल से जारी करके भेजेंगे। इसके साथ ही 17 से 19 अगस्त तक सभी कालेज, संस्थान एवं परिसर विभाग अपने यहां संचालित उक्त स्नातक व परास्पानातक ठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एडमिशन आफर स्वीकार करने वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच कर प्रवेश कन्फर्म करेंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने निर्देश दिए हैं कि कालेज, संस्थान एवं परिसर 19 अगस्त तक सभी इच्छुक विद्यार्थियों का प्रवेश कन्फर्म करना सुनिश्चित कर लें।

    ccsu meerut meerut news meerut report tazza khabar UG-PG First Merit List Admissions uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान

    August 3, 2026

    कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल

    August 3, 2026

    3,000 अफसरों ने सीएपीएफ कानून को दी चुनौती, शौर्य चक्र विजेताओं सहित पदोन्नति में पिछड़े कैडर अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.