Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रेरा की गोष्ठी श्रीमान संजय भूसरेडडी जी अपने क्षेत्र का दौरा करिए, बिल्डरों और अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने के नाम पर जनता से बात की जाए तो
    • सीसीएसयू में सम्मान समारोह छात्रों की बजाय अधिकारियों को क्यों किया गया, कॉलेजों के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को आमंत्रित ना करने के पीछे
    • जनहित में ! पैकेटबंद खाने में क्या क्या मिला है उसकी मात्रा अंकित करनी होगी, शादी विवाह में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री और मीठी दही व हलवाईयों के सामान बनाने वाले स्थान की हो जांच
    • 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
    • 10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना, पेपर लीक संशोधन बिल कैबिनेट से मंजूर
    • छात्रा की आत्महत्या में शिक्षक शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज
    • भजन संध्या एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    • पूजा का शुभारंभ भगवान चंद्रप्रभु के अभिषेक एवं पूजन के साथ हुआ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रेरा की गोष्ठी श्रीमान संजय भूसरेडडी जी अपने क्षेत्र का दौरा करिए, बिल्डरों और अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने के नाम पर जनता से बात की जाए तो
    देश

    रेरा की गोष्ठी श्रीमान संजय भूसरेडडी जी अपने क्षेत्र का दौरा करिए, बिल्डरों और अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने के नाम पर जनता से बात की जाए तो

    adminBy adminJuly 24, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रेरा को लेकर पूर्व में जो टिप्पणियां हुई और सवाल उठे उसका असर कहें या इसके चेयरमैन संजय भूसरेडडी की कार्यप्रणाली जो भी बीते दिवस चौधरी चरण सिंह विवि के अटल सभागार में अफसरों व बिल्डरों का सेमिनार हुआ जिसमें उपभोक्ता कम अवैध निर्माणकर्ता और सरकार की निर्माणनीति का उल्लंघन करने वाले नागरिकों के अनुसार ज्यादा नजर आ रहे थे। सुधार नहीं करने वालों ने ही सवाल उठाए और उन्होंने ही समाधान किया।सेमिनार में निवेश से पहले संबंधित बिंदुओं की जांच रेरा अधिनियम की जांच, खरीद के दस्तावेज सुरक्षित रखने के बारे में बताया गया। मौजूद लोगों का कहना है कि जिन्हें उपभोक्ताओं के रुप में बुलाया गया वह मेडा के अफसरों के चहेते थे। इसलिए सबकुछ ठीक संपन्न हो गया। कुछ माह पहले राज्यसभा में डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रेरा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था तो अदालत ने इसकी उपलब्धता पर सवाल खड़ा कर दिया था। फिर भी रेरा अस्तित्व में है और पहली बार अपने गठन के बाद उसके अधिकारियों ने इस जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया। मीडिया में खबरें आई और चहेतों ने इसके बारे में अच्छा चलाया बुरा उन्हें दिखाई नहीं देता। सेमिनार में कहा गया कि कंपनियों के नियमों में उलझा रेरा निकालेगा समाधान नगर निगम को हस्तांरित कॉलोनियों और आरडब्लयू को बतायागया। मगर आयोजन में आवास विकास नगर निगम और मेडा द्वारा अवैध निर्माण कराने और कच्ची कॉलोनियां कटवाई जा रही है उन्हें उनकी जिम्मेदारी का अहसास नहीं कराया उपस्थितों का कहना है। एक सज्जन का कहना था कि प्रथम श्रेणी में वो बिल्डर बैठे थे जिन्होंने अवैध निर्माण कराने कच्ची कॉलोनियां काटने थोड़ृे से नक्शे पर बड़े क्षेत्र को विकसितकर दिया। वो ही सवाल पूछने वाले थे और वो ही मुख्य। इससे यह ही पता नहीं चला कि रेरा के इस आयोजन का मुख्य उददेश्य की पूर्ति कहां हुई। एक सज्जन का कहना था कि रेरा में अवैध निर्माण की शिकायत की गई जिस पर अधिकारी ने नक्शा पास बताकर सही ठहराया। जबकिमौके पर राजलोक के निकट बनी पूरी बिल्डिंग नियमों पर खरी नहीं उतरती। प्रतिबंध के बावजूद बेसमेट बना बैंक व होटल खुल गए लेकिन रेरा के अधिकारियों कोवहां कुछ गलत नजर नहीं आया। संजय भूसरेडडी ने जांच पड़ताल के बाद ही घर खरीदने का आहूवान किया। सवाल उठता है कि रेरा में कितनेही बिल्डर रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहे। निर्माण के बाहर मानचित्र पास का नक्शा नहीं लगाते फिर भी सब सही नजर आता है आखिर ऐसा क्यों। संजय भूसरेडडी जी एक बार जिलों का दौरा कीजिए तो लिंक मार्ग और नई कॉलोनियों में भी रेरा की नीतियों का उल्लंघन होता नजर आएगा। जिन कॉलोनियों के ध्वस्त करने की खबरें छपवाई जाती है वो काल्पनिक लगती है और कच्ची कॉलोनियों के बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता। सही स्थिति पता लगाने के लिए आम आदमी को बुलाइये वो बताएगाकि बिल्डरों व अधिकारियो की मिलीभगत से किस प्रकार निर्माण नीति को पलीता लगाया जा रहा है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सीसीएसयू में सम्मान समारोह छात्रों की बजाय अधिकारियों को क्यों किया गया, कॉलेजों के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को आमंत्रित ना करने के पीछे

    July 24, 2026

    जनहित में ! पैकेटबंद खाने में क्या क्या मिला है उसकी मात्रा अंकित करनी होगी, शादी विवाह में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री और मीठी दही व हलवाईयों के सामान बनाने वाले स्थान की हो जांच

    July 24, 2026

    50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

    July 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.