Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
    • 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
    • श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
    • Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
    • तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में 28 को उत्तराखंड कूच का ऐलान
    चुनाव

    दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में 28 को उत्तराखंड कूच का ऐलान

    adminBy adminJuly 23, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर, 23 जुलाई (ता)। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित आपातकालीन बैठक में संगठन ने 28 जुलाई को उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय के घेराव (कूच) का ऐलान किया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आंदोलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 28 जुलाई को ट्रैक्टरों और वाहनों का बड़ा काफिला देहरादून के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन मृतका इकरा को न्याय दिलाने के लिए यह आंदोलन करेगा।
    बैठक में चौधरी संजीव तोमर ने 20 जुलाई को दिल्ली में बच्चों, महिलाओं और युवतियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह कार्रवाई अंग्रेजी शासन की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि यह देश शहीद चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह का है तथा किसान किसी भी दमन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने बिहार में भरतवीर तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाया।
    बैठक में उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। संगठन ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के इकरा हत्याकांड में दर्ज मुकदमे में एक माह बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा लक्सर कोतवाली में दर्ज एक अन्य मुकदमे में पुलिस की निष्क्रियता, किसानों और आम लोगों के साथ कथित दुर्व्यवहार, सुविधा शुल्क लेकर गंभीर धाराओं में बदलाव किए जाने के आरोप, प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार तथा किसानों के पशुओं की चोरी जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।
    भाकियू (तोमर) ने मांग की कि इकरा हत्याकांड के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, लक्सर कोतवाली में किसानों के साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार पर रोक लगे, पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई हो तथा पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।
    बैठक में 28 जुलाई को प्रस्तावित देहरादून कूच की रणनीति भी तय की गई। निर्णय लिया गया कि दूर-दराज के जिलों से किसान ट्रैक्टरों, बसों और अन्य वाहनों के काफिलों के साथ देहरादून पहुंचेंगे, जबकि हरिद्वार और देहरादून के किसान सीधे डीजीपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे।
    इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर, प्रदेश महासचिव नीशु त्यागी, जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी, महिला मोर्चा युवा जिलाध्यक्ष रंजनी शर्मा, दीपक तोमर, हीरा बालियान, साजिद राणा, शानू, साजिद अल्वी, आकिल राणा, सिराजू, शहजाद मलिक, दिलशाद, मोहित, राजीव, जब्बार, खालिद, योगेश बालियान, धर्मेंद्र जावला, मोनू धीमान, रोबीन चौधरी, राहुल सैनी, रोहित प्रजापत सहित बड़ी संख्या में किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

    BKU March to Uttarakhand announced for the 28th in protest against the Delhi lathi-charge. muzaffarnagar Political News tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी

    July 23, 2026

    पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली

    July 23, 2026

    सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.