मेरठ, 23 जुलाई (प्र)। सदर बाजार में व्यापारी भाइयों की दुकान पर बाइक लेकर युवक पहुंचा और बदन सिंहबद्दो का नाम लेकर एककरोड़ की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई। जिसके बाद आसपास के व्यापारी जमा हो गए और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पिटाई कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी है। बताया गया है कि आरोपी नशे में है और किठौर का रहने वाला है। सिविल लाइन के विकास विहार न्यू मोहनपुरी निवासी नितेश अग्रवाल पुत्र सतीश अग्रवाल की बेगमपुल पर ग्रीन होटल के पास दुकान है। गत दिवस नितेश दुकान पर ही बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक दुकान पर पहुंचा और मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो का नाम लेकर व्यापारी को धमकी देकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। जिससे नितेश घबरा गए। इसी दौरान उनके भाई नीरज अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। उन्हें भी युवक ने धमकी देना शुरू कर दिया।
इस दौरान नीरज ने शोर मचा दिया और आसपास के व्यापारी जमा हो गए। व्यापारियों ने आरोपी को घेर लिया और पिटाई कर दी। इस दौरान यूपी 112 पर कॉल कर गाड़ी बुलाई गई। सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन आरोपी नशे में था। पता चला कि आरोपी का नाम रोहित त्यागी है और किठौर कर रहने वाला है। फिलहाल आरोपी को पुलिस निगरानी में रखा गया है और नशा कम होने का इंतजार किया जा रहा है। नितेश अग्रवाल की ओर से सदर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
Trending
- Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
- तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड
- टॉक्सिक में यश-तारा सुतारिया की रोमांटिक कैमिस्ट्री ने जीता दिल
- चंद्रवंशी भुर्जी समाज का वार्षिक सम्मलेन व भंडारा संपन्न हुआ
- दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में 28 को उत्तराखंड कूच का ऐलान
- 2 साल में 50 ओटीटी प्लेटफार्म ब्लॉक
- बलिया: खेत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पिता-पुत्र की मौत, दरोगा-परीक्षा पास कर चुका था युवक
- छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को प्रदेश के सरकारी पदों पर 10 प्रतिशत मिलेगा आरक्षण

