वाशिंगटन, तेहरान, 22 जुलाई (ता)। अमरीका की सेना ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर दिया है। मध्य पूर्व में चल रहे व्यापक संघर्ष के बीच अमरीकी सेना ने ईरान पर लगातार 10वें दिन भी एयरस्ट्राइक की। अमरीकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ये ताजा हमले राष्ट्रपति के निर्देश पर किए गए हैं। इन हमलों का मकसद उन ईरानी सैन्य क्षमताओं को और अधिक नष्ट करना है, जिनका इस्तेमाल होर्मुज जलडमरूमध्य में कामर्शियल जहाजों पर हमला करने के लिए किया जा रहा था।
वहीं जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कुवैत, जॉर्डन और बहरीन में कई अमरीकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने कई राडार प्रतिष्ठानों और एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तबाह करने का दावा किया है। वहीं अमरीका ने मान लिया है कि ईरान के जवाबी हमलों में उसके करीब 100 सैनिक घायल हुए हैं।
Trending
- जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
- अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
- शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
- बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम प्रारंभ होने से विद्यार्थियों के लिए नई राह खुली
- 44 संपत्तियों के मालिकों को जल्द जारी होंगे नोटिस, ध्वस्तीकरण को मिलेंगे 15 दिन
- मेरठ कलक्ट्रेट के नए ऑफिस जनवरी तक होंगे तैयार
- बारिश में धंसा गंगा एक्सप्रेसवे का 60 मीटर हिस्सा

