मुंबई, 21 जुलाई (ता)। फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे। कार्तिक ने अपने माता-पिता के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन कर ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्तिक ने मंदिर में आयोजित पवित्र शयन आरती में भाग लिया और नंदी हॉल में हाथ जोडक़र प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चौंपियन में मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाने के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला है। भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित इस बायोपिक में कार्तिक के अभिनय और शारीरिक परिवर्तन की व्यापक सराहना की गई। यह उनके फिल्मी करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

