Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
    • दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
    • कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
    • कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
    • जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
    • ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
    • करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
    • गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पति को सांप से डसवा कर हत्या करने वाली दामिनी जेल में बच्चों और महिलाओं को पढ़ाएगी रामायण और सुंदरकांड
    देश

    पति को सांप से डसवा कर हत्या करने वाली दामिनी जेल में बच्चों और महिलाओं को पढ़ाएगी रामायण और सुंदरकांड

    adminBy adminJuly 21, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 21 जुलाई (प्र)। हस्तिनापुर में पति को सांप से डसवा कर हत्या करने वाली दामिनी ने अब जिला कारागार मेरठ की लाइब्रेरी संभाल ली है।

    जेल में जाने के बाद उसने बताया कि वह शिक्षिका है और बच्चों को पढ़ाना चाहती है। ऐसे में जेल प्रशासन ने दामिनी को जेल के अंदर बनी लाइब्रेरी से अटैच कर दिया है और मंगलवार से वह काम शुरू करेगी। दामिनी जेल में बच्चों और महिलाओं को रामायण और सुंदरकांड पढ़ाएगी। इसके लिए दामिनी ने रामायण भी ले ली है।

    हस्तिनापुर में स्कूल संचालक पति अतुल की पत्नी दामिनी ने करैत सांप से डसवा कर हत्या कर दी थी। इस काम को उसने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल जाने के बाद दामिनी ने कुछ नहीं खाया। उसने केवल अपने परिजनों मां-पिता और बेटे के बारे में पूछा कि कोई मिलने आया या नहीं।

    दूसरी ओर, तुषार ने अपने परिजनों के बारे में जानकारी ली और मुलाकात के नियम पूछे। तुषार ने जेल में कहा कि वह अपने परिजनों से मिलना चाहता है। हालांकि केस और घटना को लेकर दामिनी और तुषार ने किसी से कोई बात नहीं की। इतना ही नहीं, दामिनी और तुषार ने एक दूसरे से मिलने को लेकर भी कोई मांग नहीं की है।

    दामिनी बोली, लाइब्रेरी संभाल लूंगी
    दामिनी ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दामिनी ने खुद को शिक्षिका बताया और लाइब्रेरी संभालने की बात कही। इसलिए दामिनी को जेल की लाइब्रेरी से अटैच कर दिया गया है और मंगलवार से जिम्मेदारी संभाल लेगी।

    वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल के अंदर दो महिला बैरक 12-ए और 12-बी हैं। पतियों की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान, कोमल, अंजलि और दामिनी को बैरक नंबर 12-बी में रखा गया है। रविता को 12-ए में रखा गया है। बताया कि सभी महिला बंदियों को एक ही बैरक में नहीं रखा गया है।

    पुलिस ने दर्ज किए छह वर्षीय मानिक के बयान
    दामिनी द्वारा अपने ही पति अतुल पवार की सांप से डसवाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार को पुलिस ने अतुल के बेटे के बयान दर्ज किए। साथ ही स्कूल के कुछ बच्चों से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। सहमे हुए बच्चे ने कहा कि अब वह अपने दादा-दादी के साथ ही रहेगा।

    Hastinapur husband murder case meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस

    July 21, 2026

    दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है

    July 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.