Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
    • दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
    • कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
    • कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
    • जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
    • ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
    • करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
    • गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दो साल में राज्यसभा सदस्यों ने खर्च किए 262 करोड़, सांसद विधायक मितव्यतिता बरतें तो जनसमस्याओं का हो सकता है समाधान, खर्चों में कमी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर की जा सकती है
    देश

    दो साल में राज्यसभा सदस्यों ने खर्च किए 262 करोड़, सांसद विधायक मितव्यतिता बरतें तो जनसमस्याओं का हो सकता है समाधान, खर्चों में कमी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर की जा सकती है

    adminBy adminJuly 20, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हमारे जनप्रतिनिधि सांसद हो या विधायक यह बात सही है कि उनके चुनाव क्षेत्र बड़े होते हैं और आवागमन भी पूरा रहता है। अगर कोई मिलने आए और चाय के लिए ना पूछा जाए तो वो भी सही नहीं होता। लेकिन वर्तमान में जब देश की आधी से ज्यादा आबादी आर्थिक रूप से परेशान है ऐसे में मात्र राज्यसभा सांसदों द्वारा दो साल में २६२ करोड़ रुपये खर्च किया जाना कहां तक उचित हैं इसे लेकर माननीयों को खुद चर्चा करनी चाहिए। आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में राज्यसभा सदस्यों पर सरकारी खजाने से 98 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए, जबकि 2025-26 में यह राशि बढ़कर 163 करोड़ रुपये से अधिक हो गई। इस प्रकार एक ही साल में उनके खर्च में लगभग 65 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। बताते हैं कि इस खर्च में घरेलू और विदेशी यात्राएं, कार्यालय व्यय तथा चिकित्सा बिल के अतिरिक्त वेतन, भत्तों और विभिन्न सुविधाओं पर यह खर्च बताया जाता है। जनप्रतिनिधि समाज के प्रमुख लोगों कोभी अपने यहां आने पर पानी भले ही पूछ लें उससे आगे की नौबत नहीं आने देते। दूसरी तरफ जो मैंने देखा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी जिस प्रकार से एक सामान्य गाड़ी से एक गार्ड के साथ घूमते और कार्यक्रमों में जाते हैं। तो अगर सारे सांसद उनका अनुशरण करे तो यह खर्च २०२६-२७ में घट सकता है। खबर के अनुसार जो तथ्य सामने आ रहे हैं उससे यह आभास होता है कि अगर सभी सदस्य जनहित को ध्यान में रखकर खर्च में कटौती अपनाएं तो शायद यह खर्च ६२ करोड़ बढ़ने की बजाय इससे ज्यादा कम हो सकता है। जरुरत इस बात की है कि कुछ जनप्रतिनिधि गाड़ियों की लंबी कतार अपने साथ लेकर चलते हैँ औरअपने रहन सहन की भव्यता बनाए रखना चाहते हैं उन्हें थोड़ा सा ध्यान कर यह सब अपने निजी साधनों से पूरी करनी चाहिए। सबसे बड़ी बात राज्यसभा सदस्यों को तो चुनाव में भी खर्च नहीं करना पड़ताहै क्योंकि सबको पार्टी के प्रति समर्पित विधायकों की वोट मिलती है जिनमें कुछ अपवाद हटा दिए जाऐ तो सब अपने दल और नेता की बात ध्यान में रखकर वोट देते हैं। जागरुक नागरिकों की यह बात सही है कि हम गरीब तो नहीं है और विकसित देशों की बराबरी कर रहे हैं मगर फिर भी नागरिकों को वो सुविधाएं नहीं मिल रही जो मिलनी चाहिए इसे हर उस आदमी को ध्यान रखना होगा जो जनता के टैक्स के पैसे से वेतन पाता है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस

    July 21, 2026

    दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है

    July 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.