Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
    • 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
    • श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
    • Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
    • तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बेटों के नाम की करोड़ों की सम्पत्ति फिर भी पिता को पहुंचाया नशामुक्ति केंद्र
    देश

    बेटों के नाम की करोड़ों की सम्पत्ति फिर भी पिता को पहुंचाया नशामुक्ति केंद्र

    adminBy adminJuly 20, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रुड़की, 20 जुलाई (ता)। जिस पिता ने अपने दोनों बेटों का भविष्य संवारने के लिए जीवनभर की कमाई और करोड़ों की संपत्ति उनके नाम कर दी, उसी पिता को बुढ़ापे में अपनों की बेरुखी का ऐसा दर्द मिला जिसने हर किसी को झकझोर दिया। रुड़की कोतवाली में सामने आए मामले में एक बुजुर्ग को कथित रूप से करीब नौ महीने तक नशा मुक्ति केंद्र में रखा गया। रिश्तेदारों की शिकायत पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और बुजुर्ग को वहां से आजाद करवाया।
    मुजफ्फरनगर के एक बुजुर्ग ने पुलिस को कहा कि वह पहले क्लीनिक संचालित करते थे और एलआईसी एजेंट भी थे। उनकी बुढाना और शामली में करोड़ों की जमीन थी। सरकारी सेवा में तैनात पत्नी की करीब तीन साल पहले मौत के बाद वह टूट गए। दो बेटे हैं। दोनों सरकारी नौकरी में हैं। बुजुर्ग के मुताबिक, दोनों बेटों के कहने पर उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले करीब छह करोड़ रुपये की जमीन बेचकर बेटों को रुपये दे दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब नौ माह पहले उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। दो बार उसके बेटे उसने मिलने के लिए आए थे। इसी बीच शामली में रहने वाले उनके दूर के रिश्तेदार और परिचित को किसी ने कहा कि बुजुर्ग को नौ माह से नशा मुक्ति केंद्र में उनकी मर्जी के बिना रखा है। यह भी कहा कि उनकी पारिवारिक पेंशन पर बेटों ने लोन भी ले रखा है। बीती गत दिवस शामली के उनके दोस्त और रिश्तेदार सीओ रुड़की ओसिन जोशी से मिले। सीओ ने इस मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को कार्रवाई के निर्देश दिए तो बुजुर्ग को कोतवाली लाया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने कहा कि बुजुर्ग ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते है। उनके कहने पर उन्हें रिश्तेदारों के साथ भेज दिया।

    Desh Despite assets worth crores being in their sons' names Roorki tazza khabar tazza khabar in hindi the father was sent to a de-addiction center.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी

    July 23, 2026

    पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली

    July 23, 2026

    सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.