मेरठ/जानीखुद, 16 जुलाई (प्र)। खानपुर के ब्लाक प्रमुख गौरव चौधरी के रिसॉर्ट में आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरणसिंह के किसानों के सपने साकार कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के कहा कि आजादी के बाद सरकारे बदलती चली गई, लेकिन किसान का कोई भला नहीं हुआ। खानपुर में आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा मोदी सरकार ने किसानों का भला करना चाहा तो विपक्ष ने करने नहीं दिया राजनीति की। किसान अब जमीन को उद्योगों के रूप में विकसित कर खेती कर रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक मनिंदरपाल सिंह ने मोदी सरकार किसानों के कच्चे माल को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का भरपूर प्रयास कर रही है। सरकार ने केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने किसानों के पक्ष में बहुत कार्य किया। सरकार ने व्यवसायिक वातावरण किसानों को दिया। इस दौरान उन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। किसान चौपाल में पश्चिम उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष भाजपा सतेंद्र सिसोदिया, विमल शर्मा, गौरव प्रमुख, मनिंदरपाल सिंह, भोपाल सिंह गुर्जर, जिला पंचायत नवाजिश, विपिन भड़ाना, अनिल प्रमुख, दीपक राणा, योगेंद्र कुसेड़ी, आदित्य जानी, अनवार कुरैशी, विनोद जिंदल, मोहन गुर्जर, ब्रजवीर सैनी, महावीर कश्यप, सौरभ आदि मौजूद रहे ।
Trending
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाली
- पोर्टल में सेंधमारी कर बना रहा था लर्निंग लाइसेंस
- खिलाड़ियों के जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स 20 से
- सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की समस्याएं बढ़ती जा रही
- सेना भर्ती कार्यालय ने किया भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम जारी
- कुडमकुलम संयंत्र पर साइबर हमला, हजारों फाइलें लीक
- रानी मुखर्जी को डॉक्टरेट की उपाधि देगा ऑस्ट्रेलियाई विवि
- बच्चों और यौन अपराध मामलों में नए दिशा-निर्देश जारी करें : सुप्रीम कोर्ट

