Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार
    • तेजी से बढ़ते एआई के दौर में साइबर जोखिम बड़ी चुनौती
    • बड़े एआई साइबर हमलों को संभाल नहीं पाएंगे बैंक
    • परिवहन मंत्री बायराशी सुरेश ने किया औचक निरीक्षण किया
    • उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा व कांग्रेस पर साधा निशाना
    • बर्थडे पर कांस्टेबल ने पत्नी को मारी गोली, फिर सड़क किनारे फेंककर फरार
    • ओम प्रकाश त्यागी जन्म शताब्दी समारोह 15 जुलाई को
    • यूपी में 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कट नहीं मिला तो 15 अगस्त को इकोनामिक कारिडोर पर ट्रैक्टर से निकालेंगे तिरंगा यात्रा
    देश

    कट नहीं मिला तो 15 अगस्त को इकोनामिक कारिडोर पर ट्रैक्टर से निकालेंगे तिरंगा यात्रा

    adminBy adminJuly 13, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दाहा (बागपत) 13 जुलाई। दिल्ली- देहरादून इकोनामिक कारिडोर (ग्रीनफील्ड हाईवे) पर गांगनौली गांव के पास 4 कट (इंटरचेंज) की मांग को लेकर खाप चौधरियों की पंचायत में 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया गया। बालियान खाप के मुखिया और भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो स्वतंत्रता दिवस पर धरनास्थल से इकोनामिक कारिडोर पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में खाप चौधरी ट्रैक्टरों पर सबसे आगे चलेंगे और उनके पीछे क्षेत्र की आम जनता चलेगी।

    दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर के निर्माण के समय से गांगनौली के पास कट की मांग उठी थी। 66 दिन से क्षेत्र के लोग गांगनौली अंडरपास के नीचे धरना दे रहे हैं। रविवार को इसी को लेकर दोघट कस्बे में खाप चौधरियों की पंचायत हुई। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि गांगनौली से ही ट्रैक्टरों को ग्रीनफील्ड हाईवे पर चढ़ाकर बिजरौल तक यात्रा निकाली जाएगी। वापसी में यात्रा गांगनौली में खत्म होगी और दूसरी साइड से दिल्ली- देहरादून इकोनामिक कारिडोर ट्रैक्टर नीचे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और तिरंगे के सम्मान के साथ निकाली जाएगी। दौरान धरनास्थल के प्रतिनिधि या खाप चौधरी केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर अपनी बात रखना चाहें तो वे इसके लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस क्षेत्र को कंगाल बनाना चाहती है। पंचायत में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गांगनौली कट न दिए जाने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठाते हुए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। सरकार क्षेत्र को विकास से वंचित नहीं रख सकती और कट क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकता है, कोई अतिरिक्त मांग नहीं। इसे वे लेकर रहेंगे।

    ओडीआर श्रेणी में गांगनौली का रोड, कट मिलने की संभावना कम
    दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर गांगनौली के पास इंटरचेंज (कट) को लेकर भाकियू और एनएचएआइ आमने-सामने हैं। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत मुलाकात कर चुके हैं।
    विभागीय सूत्रों का कहना है कि गांगनौली कट को लेकर उच्चस्तर पर मंथन चल रहा है। एनएचएआइपरियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह का कहना है कि इकोनामिक कारिडोर या एक्सप्रेसवे से नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर ही इंटरचेंज (कट) दिए जाने का नियम है। यदि इन दोनों की दूरी 40-50 किमी है और इंटरचेंज की बहुत आवश्यकता है, उसी स्थिति में एमडीआर (मेजर डिस्ट्रिक रोड) पर इंटरचेंज दे दिया जाता है। गांगनौली में जहां पर कट की मांग की जा रही है वह ओडीआर (अन्य डिस्ट्रिक रोड) की श्रेणी में आता है। तकनीकी रूप से ऐसी जगह पर कट देने का नियम नहीं है। स्थानीय लोगों की मांग पर इंटरचेंज का प्रस्ताव पहले ही मुख्यालय को भेजा जा चुका है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जाएगा।

    baghpat tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार

    July 13, 2026

    तेजी से बढ़ते एआई के दौर में साइबर जोखिम बड़ी चुनौती

    July 13, 2026

    बड़े एआई साइबर हमलों को संभाल नहीं पाएंगे बैंक

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.