Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार
    • बड़े एआई साइबर हमलों को संभाल नहीं पाएंगे बैंक
    • परिवहन मंत्री बायराशी सुरेश ने किया औचक निरीक्षण किया
    • उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा व कांग्रेस पर साधा निशाना
    • बर्थडे पर कांस्टेबल ने पत्नी को मारी गोली, फिर सड़क किनारे फेंककर फरार
    • ओम प्रकाश त्यागी जन्म शताब्दी समारोह 15 जुलाई को
    • यूपी में 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
    • नीता अंबानी देश की सबसे पावरफुल महिला, फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में नंबर 1 पर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अग्निवीर : 17 अगस्त से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
    देश

    अग्निवीर : 17 अगस्त से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

    adminBy adminJuly 13, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 13 जुलाई (प्र)। सेना भर्ती कार्यालय मेरठ ने भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
    सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के निदेशक कर्नल सत्यजीत बेबले के अनुसार, सभी उम्मीदवार अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं।

    उत्तर प्रदेश के 13 जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर एवं गौतम बुद्ध नगर के अग्निवीर श्रेणी के उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 अगस्त से आठ सितंबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अपने सभी मूल दस्तावेज, उनकी तीन-तीन फोटोकॉपी तथा 20 पासपोर्ट आकार के फोटो (जो तीन माह से अधिक पुराने न हों) साथ लेकर आएं। भर्ती रैली में प्रवेश के लिए मूल दस्तावेज अनिवार्य हैं। इन दस्तावेजों के बिना उम्मीदवारों को दौड़ में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा रैली स्थल में प्रवेश भी नहीं मिलेगा।

    उम्मीदवार अपने साथ रैली प्रवेश पत्र, आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर वाला फोन, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र, जाति प्रमाण पत्र. स्थायी निवास प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र (एक वर्ष के भीतर जारी) लेकर आएं।
    यदि कोई उम्मीदवार जाली अथवा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करते पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी और उसकी उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जाएगी।

    सेना भर्ती कार्यालय ने सख्त हिदायत दी है कि यदि कोई भी उम्मीदवार जाली या फर्जी दस्तावेज पेश करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ तुरंत पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उसकी उम्मीदवारी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।

    हेल्प डेस्क: यहां करें संपर्क
    भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, मेरठ से सीधे संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक टेलीफोन नंबर 0121-2990116 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

    Agniveer recruitment-rally 2026 meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार

    July 13, 2026

    बड़े एआई साइबर हमलों को संभाल नहीं पाएंगे बैंक

    July 13, 2026

    परिवहन मंत्री बायराशी सुरेश ने किया औचक निरीक्षण किया

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.