मेरठ, 11 जुलाई (प्र)। एबीवीपी केवल छात्र संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का छात्र आंदोलन है। 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति की चेतना जिस मेरठ की धरती से प्रारंभ हुई थी, उसी राष्ट्रभाव को आज विद्यार्थी परिषद छात्र शक्ति के जरिए आगे बढ़ा रही है। एबीवीपी विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने को निरंतर प्रयासरत है।
सीसीएसयू कैंपस के अटल सभागार में हुए एबीवीपी के 78 वें स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम में यह बात बतौर मुख्य अतिथि एवं एबीवीपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने कही। शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्जवलन से हुआ। महानगर अध्यक्ष डॉ. नेहा गर्ग ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का 78 वर्षों का इतिहास छात्र हितों की रक्षा, राष्ट्रसेवा एवं समाजिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त उदाहरण है। सीसीएसयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की अपील की। एडीआईओएस नवीन सिरोही ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। महानगर मंत्री अनुज बैसला ने परिषद के कार्यों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, प्रांत सहमंत्री आर्यन प्रजापति, राष्ट्रीय सहसंयोजक खेलो भारत ध्रुव गोस्वामी, प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ.राजकुमार सिंह, विभाग प्रमुख डॉ.विवेक त्यागी, विभाग संयोजक मोहित तोमर, प्रांत सहसंयोजका शोध अदिति, महानगर संगठन मंत्री अनुभव भारद्वाज मौजूद रहे।
Trending
- फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
- छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
- 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
- टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
- छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
- ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
- मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
- भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर

