Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली के बेड़े में शामिल हुईं 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
    • आज की बारिश ने कमजोर मानसून की कमी को किया पूरा, मौसम के बदलाव से बढ़ती है मुसीबत
    • लकड़ी और कार्ड बोर्ड के होटल नुमा घर पेड़ों पर टांग दिए जाएं तो मधुमक्खियों की भांति पक्षी भी बिना डर के रह सकते हैँ
    • पेट्रोल पंपों पर मिले जरुरी सुविधाएं! इथनॉल अगर कच्चे तेल की कमी पूरी करता है तो अच्छा है लेकिन उपभोक्ताओं की शंका का समाधान करने के लिए पारदर्शी व्यवस्था जरुरी है
    • पशुओं से होता है रोग भ्रम फैलाने की बजाय किस जानवर से क्या क्या नुकसान हो सकता है यह बताना चाहिए, गोलमोल कथन से तो व्यवस्था ही बिगड़ जाएगी
    • अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में गुजरात हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
    • पहली बारिश के बाद एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर उठे सवाल
    • ‘शहजाद भट्टी’ गैंग के 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’
    एंटरटेनमेंट

    ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’

    adminBy adminJuly 7, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 07 जुलाई। दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर संग्राम है. सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से भारत में हटा दी गई है. ओटीटी पर रिलीज के महज 48 घंटे के भीतर ही यह फिल्म भारत में हटा दी गई. इसे लेकर खूब विवाद हो रहा है. यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म को ओटीटी से भी बैन करने के फैसले से दिलजीत दोसांझ दुखी हैं. सोशल मीडिया पर इस फिल्म और इसे ओटीटी से हटाने को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं. अब सवाल है कि आखिर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को हटाने का फैसला क्यों और कैसे किया गया?

    दरअसल,सूत्रों से पता चला है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को हटाने का फैसला यूं ही नहीं हुआ है. पहले इस ‘सतलुज’ फिल्म की बारीकी से समीक्षा की गई. इसके कंटेंट को अच्छे से देखा और समझा गया. उसके बाद ही इसे ओटीटी से हटाने का फैसला लिया गया. अधिकारियों ने चिंता जताई थी कि फिल्म ‘सतलुज’ के कुछ हिस्सों का भारत-विरोधी तत्व गलत इस्तेमाल कर सकते हैं.

    सूत्रों ने बताया कि ‘सतलुज’ को शुरू में सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए मंजूरी मांगी गई थी, लेकिन जिस रूप में इसे सेंसर बोर्ड के सामने पेश किया गया था, उसे मंजूरी नहीं मिली. इसके बाद ‘सतलुज’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बजाय सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया. सूत्रों के अनुसार, ओटीटी रिलीज के बाद फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर चिंताएं जताई गईं. उन्होंने कहा कि भारत-विरोधी तत्व फिल्म सतलुज के इन हिस्सों का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. यही कारण है कि अधिकारियों ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए कहा.

    मौजूदा नियमों के तहत सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले कंटेंट के लिए पहले से सर्टिफिकेशन की ज़रूरत नहीं होती है. हालांकि, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एक ‘सेल्फ़-रेगुलेटरी मैकेनिज़्म’ यानी खुद नियम बनाने और पालन करने की व्यवस्था के तहत काम करते हैं और संवेदनशील या संभावित रूप से नुकसानदेह कंटेंट के मामलों में सरकार की निगरानी में रहते हैं.

    बहरहालल, ZEE5 ने पुष्टि की है कि ‘सतलुज’ फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है. साथ ही, कंपनी ने कहा है कि वह फिल्म और उसके निर्माताओं के साथ खड़ी है और भारतीय दर्शकों के लिए इसे फिर से उपलब्ध कराने की उम्मीद में जरूरी प्रक्रिया का पालन कर रही है.

    ‘सतलुज’ फिल्म को लेकर विवाद क्यों?
    दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवादों में है. यह मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन और पंजाब में कथित फर्जी मुठभेड़ों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित है. फिल्म के कंटेंट को लेकर सेंसर बोर्ड को आपत्ति रही है. यही कारण है कि इसे रिलीज नहीं किया गया. इसके बाद निर्माताओं ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया. मगर बाद में भारत में इसकी OTT स्ट्रीमिंग भी रोक दी गई.

    diljit-dosanjhs entertainment satluj-movie tazza khabar tazza khabar in hindi web-series
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दिल्ली के बेड़े में शामिल हुईं 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

    July 7, 2026

    आज की बारिश ने कमजोर मानसून की कमी को किया पूरा, मौसम के बदलाव से बढ़ती है मुसीबत

    July 7, 2026

    लकड़ी और कार्ड बोर्ड के होटल नुमा घर पेड़ों पर टांग दिए जाएं तो मधुमक्खियों की भांति पक्षी भी बिना डर के रह सकते हैँ

    July 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.